1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: जब रैना ने मैच हारने के बाद भी जीत लिए दिल

IPL 2017: जब रैना ने मैच हारने के बाद भी जीत लिए दिल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 05, 2017 06:50 pm IST,  Updated : May 05, 2017 06:50 pm IST

गुरुवार को भले ही गुजरात लॉयंस विशाल स्कोर खड़ा करने के बावजूद दिल्ली से हार गई हो लेकिन उसके कप्तान सुरेश रैना विरोधी टीम के अलावा दिल्ली के दर्शकों के दिल जीत लिए।

Pant, Raina- India TV Hindi
Pant, Raina

नयी दिल्ली: IPL में गुरुवार को भले ही गुजरात लॉयंस विशाल स्कोर खड़ा करने के बावजूद दिल्ली से हार गई हो लेकिन उसके कप्तान सुरेश रैना विरोधी टीम के अलावा दिल्ली के दर्शकों के दिल जीत लिए। 

जीत के हीरो रिषभ पंत ने जिस तरह से इस मैच में बल्लेबाज़ी की उसने बड़े-बड़े दिग्गज बल्लेबाज़ों को चौंका दिया। पंत जब IPL में अपनी पहली सेंचुरी से सिर्फ़ तीन रन दूर थे तभी वह आउट हो गए। ज़ाहिर है इसकी निराशा उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी। बॉल उनके बैट का मोटा किनारा लेकर विकेट कीपर के दस्तानों में पुंच चुकी थी लेकिन पंत को यक़ीन ही नहीं हो रहा था कि वह आउट हो चुके हैं, वो भी सेंचुरी से महज़ तीन रन दूर। ऐसे में गुजरात के कप्तान सुरेश रैना उनके पास आए और उन्होंने न सिर्फ बेहतरीन पारी के लिए उनकी पीठ थपथपाई बल्कि उनका चेहरा पकड़कर सेंचुरी बनाने से चूकने के लिए अपनी हमदर्दी का भी इज़हार किया।

पंत ने 43 बॉल पर 97 रन बनाए जिसमें 6 चौक्के और 9 छक्के शामिल थे।

दिल्ली ने 209 रन का लक्ष्य 17.3 ओवर में प्राप्त कर लिया। IPL में दूसरी बार इतने बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया गया है। 

गुजरात ने रैना (77) और कार्तिक (65) की शानदार बैटिंग की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रन बनाए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल