1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2021 : शुभमन गिल को है भरोसा, सीजन-14 के प्लेऑफ में पहुंचेगी उनकी टीम केकेआर

IPL 2021 : शुभमन गिल को है भरोसा, सीजन-14 के प्लेऑफ में पहुंचेगी उनकी टीम केकेआर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 06, 2021 11:46 pm IST,  Updated : Sep 06, 2021 11:46 pm IST

भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच बायो-बबल में कई खिलाड़ियों के संक्रमित होने के कारण इस टी20 लीग को स्थगित कर दिया गया था। 

IPL 2021, Shubman Gill, KKR, Sports, cricket- India TV Hindi
Shubman Gill Image Source : TWITTER/@SIDDHUCHEETAH

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को भरोसा है कि अंक तालिका के निचले हिस्से में रहने के बावजूद दो बार की यह पूर्व चैंपियन टीम प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रहेगी। इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के स्थगित होने से पहले टीम सात मैचों में सिर्फ दो जीत दर्ज कर सकी थी। 

गिल ने टीम होटल में पहुंचने के बाद केकेआर की वेबसाइट से कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि हमारे पास शीर्ष चार में जगह बनाने का पूरा मौका है। कोई भी टीम क्वालीफाई कर सकती है, आप नहीं जानते है कि क्या होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ उम्मीद है कि हम बचे हुए मैच जीतेंगे, यह सुनिश्चित करेंगे कि हम क्वालीफाई कर सकें और फिर देखेंगे कि हम वहां से कहां पहुंचते हैं।’’ 

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng : रोहित ने ओवल टेस्ट में लगाए शतक को बताया खास, टीम इंडिया की जीत के बाद कही यह बात

दायें हाथ का यह प्रतिभाशाली बल्लेबाज सत्र के पहले चरण में दमदार प्रदर्शन नहीं कर सका। उन्होंने 18.85 की औसत से सिर्फ 132 रन बनाए और कई बार अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। 

आईपीएल के दूसरे चरण की योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ अगर हम वही करते रहें जो हमने पिछले वर्षों में किया है और सिर्फ अपने खेल का लुत्फ उठायेंगे तो संभव है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे या क्वालीफाई करने में सफल रहेंगे।’’ 

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng : भारत ने दोहराया इतिहास, 50 साल बाद लंदन में इंग्लैंड को दी टेस्ट में मात

भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच बायो-बबल में कई खिलाड़ियों के संक्रमित होने के कारण इस टी20 लीग को स्थगित कर दिया गया था। 

इसे यूएई में 19 सितंबर से फिर से खेला जाएगा। केकेआर की टीम 20 सितंबर को यहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपना अभियान फिर से शुरू करेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल