1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: युवा खिलाड़ियों के कौशल को आईपीएल ने बढ़ाया है: ड्वेन ब्रावो

IPL 2019: युवा खिलाड़ियों के कौशल को आईपीएल ने बढ़ाया है: ड्वेन ब्रावो

 Reported By: Bhasha
 Published : May 02, 2019 07:11 pm IST,  Updated : May 02, 2019 07:11 pm IST

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने गुरुवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग ने खिलाड़ियों के कौशल को बढ़ाया है और प्रत्येक टीम ने क्रिकेटरों की कमजोरियों को दूर करने के लिये उच्चस्तरीय कोच रखे हैं।

IPL has enhanced the skills of young players: Dwayne Bravo- India TV Hindi
IPL has enhanced the skills of young players: Dwayne Bravo Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने गुरुवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग ने खिलाड़ियों के कौशल को बढ़ाया है और प्रत्येक टीम ने क्रिकेटरों की कमजोरियों को दूर करने के लिये उच्चस्तरीय कोच रखे हैं। ब्रावो ने इसके साथ ही कहा कि वेस्टइंडीज आगामी विश्व कप में सभी टीमों के लिये कड़ी चुनौती पेश करेगा क्योंकि उसके पास क्रिस गेल और आंद्रे रसेल जैसे खतरनाक खिलाड़ी हैं। 

इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व कौशल की भी तारीफ की और कहा कि वह जितने भी कप्तानों के साथ खेले उनमें यह विकेटकीपर बल्लेबाज सर्वश्रेष्ठ है।

ब्रावो ने पीटीआई से कहा,‘‘मेरा मानना है कि आईपीएल से घरेलू खिलाड़ियों को मदद मिलती है। खिलाड़ियों को अपने कौशल में सुधार करने का मौका मिलता है। चेन्नई सुपरकिंग्स मेरी पसंदीदा टीम है और इसकी पीली जर्सी पहनकर हमेशा अच्छा लगता है।’’ 

विश्व कप में वेस्टइंडीज की संभावना के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी अन्य टीम की तरह वेस्टइंडीज के भी विश्व कप जीतने की पूरी संभावना है। वेस्टइंडीज की टीम भी अन्य टीमों की तरह अच्छी है।’’

 
ब्रावो ने कहा,‘‘यूनिवर्सल बॉस (क्रिस गेल) टीम में हैं। आंद्रे रसेल टीम में है। शैनोन गैब्रियल टीम में है। ये सभी बहुत अच्छे खिलाड़ी है। सभी मैच विजेता हैं। इन पर सभी की निगाह टिकी रहेगी। ’’ 

धोनी की कप्तानी के बारे में उन्होंने कहा,‘‘इसमें कुछ भी छिपा नहीं है। मुझे धोनी की कप्तानी में खेलना पसंद है। सभी जानते हैं कि धोनी के नेतृत्व को लेकर मैं बहुत कुछ कह सकता हूं। वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कप्तान है।’’ 

ब्रावो से पूछा गया कि चेन्नई की टीम सबसे अच्छा गायक कौन है, उन्होंने कहा, ‘‘आप किसको सोच रहे हैं। वह सुरेश रैना है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल