1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पंजाब ने बदली जर्सी, ये नंबर चमकाएगा युवराज सिंह की किस्मत!

पंजाब ने बदली जर्सी, ये नंबर चमकाएगा युवराज सिंह की किस्मत!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 14, 2018 05:06 pm IST,  Updated : Mar 14, 2018 05:06 pm IST

आईपीएल-11 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम नई जर्सी में जलवा बिखेरेगी।

भाारतीय खिलाड़ी- India TV Hindi
भाारतीय खिलाड़ी

टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह के दुनियाभर में करोड़ों दीवाने हैं। युवराज अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाने जाते हैं और वो अपना दिन होने पर किसी भी गेंदबाज की बखिया उधेड़ना का माद्दा रखते हैं। फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे युवराज सिंह आईपीएल-11 में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा होंगे। युवराज सिंह इस बार पंजाब की तरफ से जलवा दिखाते नजर आएंगे और जमकर रनों की बारिश करेंगे। हाल ही में पंजाब की टीम ने अपनी जर्सी बदली है और इस बार टीम नई जर्सी के साथ नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि आखिर जर्सी बदलने के बाद युवराज सिंह किस नंबर की जर्सी पहनकर खेलते नजर आएंगे। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने ट्वीट कर युवराज सिंह की जर्सी का खुलासा किया है। पंजाब ने ट्वीट में लिखा, 'एक ऐसा आदमी जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है। ये बेहद खुशी की बात है कि युवराज सिंह टीम का हिस्सा हैं।' इस ट्वीट में युवराज की जर्सी की फोटो है जिसमें उनकी जर्सी का नंबर 12 है। साफ है कि युवराज सिंह 12 नंबर की जर्सी पहनकर खेलते दिखेंगे।

आपको बता दें कि युवराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी 12 नंबर की जर्सी पहनकर ही खेलते हैं और आईपीएल में भी उनकी जर्सी बदली है लेकिन नंबर वही है। अब फैंस को इस बार युवराज के बल्ले से लंबे-लंबे छक्के देखने का इंतजार होगा। युवराज भी आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर भारतीय टीम में वापसी की कोशिश करेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल