1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यात्रा, स्वास्थ्य सलाह ध्यान में रख एसओपी तैयार कर रहे बीसीसीआई के चिकित्सा विशेषज्ञ

यात्रा, स्वास्थ्य सलाह ध्यान में रख एसओपी तैयार कर रहे बीसीसीआई के चिकित्सा विशेषज्ञ

 Reported By: IANS
 Published : Jun 11, 2020 04:22 pm IST,  Updated : Jun 11, 2020 04:22 pm IST

करीम ने कहा, "हम एसओपी की योजना पर काम कर रहे हैं। सबकुछ यात्रा और स्वास्थ्य दिशानिर्देशों पर निर्भर करता है।"

Medical experts of BCCI are preparing SOP keeping travel, health advice in mind- India TV Hindi
Medical experts of BCCI are preparing SOP keeping travel, health advice in mind Image Source : BCCI

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि देश में फिर से क्रिकेट की शुरुआत होने के बाद इसे लागू करने की जरूरत पड़े। बीसीसीआई के प्रबंध निदेशक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम ने कहा कि आने वाले समय में एसओपी को सरकार की ओर से जारी यात्रा और स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देशों को ध्यान में रखकर अधिकारियों द्वारा तैयार किया जाएगा।

करीम ने आईएएनएस से कहा, " हम एसओपी की योजना पर काम कर रहे हैं। सबकुछ यात्रा और स्वास्थ्य दिशानिर्देशों पर निर्भर करता है। अभी हमने कोई सर्कुलर साझा नहीं किया है और यह आने वाले समय में बीसीसीआई अधिकारी और प्रबंधन द्वारा किया जाएगा।"

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि वह भी कोविड-19 को तैयार करने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें - इस खिलाड़ी की सलाह से हरभजन को करियर की शुरुआत में मिली थी मदद

गांगुली ने सभी संबंधित संस्थाओं को लिखे पत्र में कहा, " बीसीसीआई सभी राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के लिए कोविड-19 स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रॉसिजर (एसओपी) यानी गाइडलाइंस तैयार करने पर काम कर रहा है। इस गाइडलाइंस के जरिए सभी एसोसिएशन अपने-अपने क्षेत्र में क्रिकेट शुरू कर सकेंगे। एसओपी के ड्राफ्ट के लिए बीसीसीआई चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ संपर्क में है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल