1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विजय हजारे ट्रॉफी : पृथ्वी शॉ के शतक से मुंबई ने दिल्ली को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त

विजय हजारे ट्रॉफी : पृथ्वी शॉ के शतक से मुंबई ने दिल्ली को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त

 Reported By: IANS
 Published : Feb 21, 2021 04:58 pm IST,  Updated : Feb 21, 2021 04:58 pm IST

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (105) के शतक और सूर्यकुमार यादव (50) के अर्धशतक की बदौलत मुंबई ने दिल्ली को विजय हजारे ट्रॉफी में सात विकेट से हरा दिया। 

विजय हजारे ट्रॉफी :...- India TV Hindi
विजय हजारे ट्रॉफी : पृथ्वी शॉ के शतक से मुंबई ने दिल्ली को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त  Image Source : GETTY

जयपुर| सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (105) के शतक और सूर्यकुमार यादव (50) के अर्धशतक की बदौलत मुंबई ने दिल्ली को विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-डी मुकाबले में रविवार को सात विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हिम्मत सिह के 145 गेंदों में छह चौकों और दो चौकों की मदद से नाबाद 106 रनों की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट पर 211 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने पृथ्वी और सूर्यकुमार की बेहतरीन पारियों की मदद से 31.5 ओवर में तीन विकेट पर 216 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुंबई का यह इस टूर्नामेंट में पहला मैच था और उसे इस जीत से चार अंक मिले। पृथ्वी ने 89 गेंदों पर 15 चौकों और दो छक्के की मदद से नाबाद 105 रन और सूर्यकुमार ने 33 गेंदों पर 50 रन में छह चौके और दो छक्का जड़ा।

IND vs ENG : टीम इंडिया में चयन के बाद राहुल तेवतिया ने दिया बड़ा बयान

इससे पहले दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज अनुज रावत पहली गेंद पर रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। दूसरी गेंद पर ही शिखर धवन भी रनआउट हुए। धवल कुलकर्णी ने इसके बाद नितेश राणा (2) और फिर जोंटी सिंद्धू (0) को आउट कर दिल्ली की पारी को झकझोर दिया। इसके बाद क्षितिज शर्मा (5) को शम्स मुलानी ने आउट किया जबकि कुलकर्णी ने ललित यादव (5) को आउट कर दिल्ली को छठा झटका दिया।

हिम्मत ने शिवांक वशिष्ठ के साथ दिल्ली की पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच सातवें विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी हुई। दिल्ली की ओर से शिवांक ने 70 गेंदों में छह चौकों के सहारे 55 और कप्तान प्रदीप सांगवान ने नाबाद 28 रन बनाए। मुंबई की ओर से कुलकर्णी ने तीन और मुलानी ने दो विकेट लिए।

PSL -6 : क्रिस गेल ने किया धमाकेदार आगाज फिर कोहली के खिलाड़ी ने दिया 'माकूल' जवाब, देखें Video

मुंबई की पारी में कप्तान श्रेयस अय्यर ने 39 और यशस्वी जायस्वाल ने आठ रन बनाए जबकि शिवम दुबे नौ रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की ओर से ललित यादव ने दो और शिवांक ने एक विकेट लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल