1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs SA 2nd Test, Day 2 : नोटर्जे के 5 विकेट के बाद साउथ अफ्रीका ने बनाए 104/4

PAK vs SA 2nd Test, Day 2 : नोटर्जे के 5 विकेट के बाद साउथ अफ्रीका ने बनाए 104/4

 Reported By: IANS
 Published : Feb 05, 2021 08:29 pm IST,  Updated : Feb 05, 2021 08:29 pm IST

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को तेज गेंदबाज एनरिक नोट्र्जे की पांच विकेट की मदद से मेजबान पाकिस्तान को पहली पारी में 272 रन पर आउट कर दिया।

PAK vs SA 2nd Test, Day 2: South Africa made 104/4 after 5 wickets of Notarje- India TV Hindi
PAK vs SA 2nd Test, Day 2: South Africa made 104/4 after 5 wickets of Notarje Image Source : GETTY IMAGES

रावलपिंडी। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को तेज गेंदबाज एनरिक नोट्र्जे की पांच विकेट की मदद से मेजबान पाकिस्तान को पहली पारी में 272 रन पर आउट कर दिया। दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 106 रन बना लिए। सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर (21 गें पर 15 रन) और रासी वान डेर डूसन (0) को पहली ही गेंद पर आउट कर तेज गेंदबाज हसन अली ने लगातार दो झटके दिए लेकिन वह हैट्रिक नहीं ले सके।

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : विराट कोहली का मेरी मदद करना, उनकी अच्छी खेल भावना दर्शाता है - जो रूट

पाकिस्तानी पारी के दौरान नाबाद 78 रन बनाने वाले फहीम अशरफ ने फाफ डु प्लेसिस का विकेट झटका और इसके बाद स्पिनर नौमान अली को सलामी बल्लेबाज एडन मार्कराम का विकेट मिला।

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : लार की तरह प्रभावी नहीं है पसीना, पहले दिन के खेल के बाद जसप्रीत बुमराह ने कही ये बात

फिर कप्तान क्विंटन डी कॉक (11 गेंद, 24 रन नाबाद) ने पांच चौके मारे।

इससे पहले, अशरफ और कप्तान बाबर आजम ने चौथे विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी की। आजम को नॉर्टजे ने आउट किया। इसके बाद अशरफ ने पाकिस्तान को 250 रनों के स्कोर के पार पहुंचाया।

ये भी पढ़ें - IPL 2021 की नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर ने भेजा नाम, मिशेल स्टार्क ने लिया ये बड़ा फैसला

संक्षिप्त स्कोर: पाकिस्तान 272 ऑल आउट (फहीम अशरफ 78 नाबाद, बाबर आजम 77; एनिचर्क नोटर्जे 5/56) दक्षिण अफ्रीका 106/4 (एडेन मार्कराम 32, क्विंटन डी कॉक 24 नाबाद; हसन अली 2-29)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल