1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में सफलता पाने में बस थोड़ी ही दूर है'

'रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में सफलता पाने में बस थोड़ी ही दूर है'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 03, 2018 07:24 pm IST,  Updated : Dec 03, 2018 07:24 pm IST

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा के बारे में बात करते हुए कहा है कि वह सफलता से थोड़ा ही दूर है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
'रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में सफलता पाने में बस थोड़ी ही दूर है'   Image Source : GETTY IMAGES

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब भारतीय टीम में वापसी की है। वनडे में लगातार अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में अभी तक अपनी काबलियत के अनुसरा परफॉर्म नहीं कर पाए हैं जिस वजह से वे टेस्ट टीम में लगातार अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रहे हैं।

ऐसे में अब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा के बारे में बात करते हुए कहा है कि वह सफलता से थोड़ा ही दूर है। स्पोर्ट स्टार से बातचीत करते हुए सचिन ने कहा कि रोहित शर्मा अच्छा खेल रहे हैं और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की चौथी पारी में काफी अच्छी साझेदारी की थी।

इसी के साथ सचिन ने यह भी कहा कि उस टेस्ट मैच के पांचवे दिन के मॉर्निंग सेशन में रोहित शर्मा काफी अच्छा खेले थे। उन्होंने गेंद को अच्छे से छोड़ा था और लंच से ठीक पहले हमने एक विकेट खो दिया था, लेकिन अगर वो चाय तक डटा रहता तो बात अलग होती। रोहित शर्मा से सफलता बस थोड़ी दूर है और उसे लगातार लगातार कड़ी मेहनत करते रहना है।” 

इसी के साथ सचिन ने यह भी बताया कि भारत को ऑस्ट्रेलिया में क्या रणनीति अपनानी चाहिए। सचिन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में सलामी जोड़ी काफी अहम हो जाती है। असल में पहले तीन बल्लेबाज और कभी कभी चौथे नंबर का बल्लेबाज भी जल्दी आ जाता है। इसी के साथ सचिन तेंदुलकर ने उपरी क्रम के बल्लेबाजों को शुरुआती 30-40 ओवर आराम से खेलने की सलाह भी दी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल