1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पिछले दो साल में अपनी गलतियों को स्वीकार करना सीख लिए हैं संजू सैमसन

पिछले दो साल में अपनी गलतियों को स्वीकार करना सीख लिए हैं संजू सैमसन

 Edited By: Bhasha
 Published : May 06, 2020 11:53 am IST,  Updated : May 06, 2020 12:23 pm IST

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा है कि वह पिछले दो सालों में अपनी गलतियों को स्वीकार करना सीख लिए हैं।

Sanju Samson,Rajasthan Royals,Rahul Dravid,ms dhoni,Mahendra Singh Dhoni,Jos Buttler,Gautam Gambhir,- India TV Hindi
Sanju Samson and Rahul Dravid  Image Source : TWITTER

भारत के प्रतिभाशाली युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा है कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के शांत स्वभाव से सीखने के साथ उन्होंने अपनी गलतियों को स्वीकार करना भी सीख लिया है । केरल के इस युवा क्रिकेटर की राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर सरीखे दिग्गजों ने तारीफ की है लेकिन पिछले पांच साल में वह सिर्फ चार टी20 मैच ही खेल सके। 

उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के एक पॉडकास्ट में कहा ,‘‘ मैं अपनी ताकत पर फोकस करना और गलतियों से सबक लेना सीख लिया है । मैं टीम के लिये योगदान देने की कोशिश करता हूं । इसके साथ ही बल्लेबाजी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी की तरह अपने जज्बात पर काबू रखने की कोशिश करता हूं ।’’

हाल ही में भारत की टी20 टीम में वापसी करने वाले सैमसन ने कहा ,‘‘ दोबारा भारतीय टीम का हिस्सा बनकर अच्छा लगा । दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक जिसमें विराट भाई और रोहित भाई जैसे खिलाड़ी हैं, इस टीम का हिस्सा होना शानदार अनुभव है ।’’ 

धोनी उनके आदर्श हैं लेकिन रॉयल्स के अपने साथी जोस बटलर की बल्लेबाजी भी उन्हें पसंद है । उन्होंने कहा ,‘‘ मैं जोस को खास तौर पर देखता हूं क्योंकि वह भी विकेटकीपर बल्लेबाज है । वह हमेशा अपने खेल पर काम करता रहता है और कभी खाली नहीं बैठता ।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल