1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वरिष्ठ खेल पत्रकार और क्रिकेट कमेंटेटर किशोर भिमानी का निधन

वरिष्ठ खेल पत्रकार और क्रिकेट कमेंटेटर किशोर भिमानी का निधन

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 15, 2020 05:14 pm IST,  Updated : Oct 15, 2020 05:16 pm IST

वरिष्ठ खेल पत्रकार और क्रिकेट कमेंटेटर किशोर भिमानी का निधन हो गया है। वह 74 साल के थे। उनके पारिवारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Senior sports journalist and cricket commentator Kishore Bhimani dies- India TV Hindi
Senior sports journalist and cricket commentator Kishore Bhimani dies Image Source : TWITTER

कोलकाता। वरिष्ठ खेल पत्रकार और क्रिकेट कमेंटेटर किशोर भिमानी का निधन हो गया है। वह 74 साल के थे। उनके पारिवारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उनके परिवार में पत्नी रीता और पुत्र गौतम भिमानी हैं जो स्वयं टीवी की मशहूर शख्सियत हैं। 

पारिवारिक सूत्रों ने कहा,‘‘कुछ दिन पहले उन्हें मस्तिष्काघात हुआ था और उनका उपचार चल रहा था।’’ 

ये भी पढ़ें - मुम्बई सिटी एफसी ने स्ट्राइकर विक्रम प्रताप के साथ किया करार

उनके निधन पर पूर्व क्रिकेटरों, राजनीतिज्ञों और पत्रकार जगत ने शोक व्यक्त किया। पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने ट्वीट किया,‘‘किशोर भिमानी को श्रद्वांजलि। वह पुराने जमाने के क्रिकेट लेखक थे जिन्होंने एक खिलाड़ी की तरह क्रिकेट लेखन को लिया। उनकी पत्नी रीता और पुत्र गौतम के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’ 

ये भी पढ़ें - नेशंस लीग : फ्रांस की जीत में चमके कीलियन एम्बाप्पे, क्रोएशिया को 2-1 से हराया

राजनीतिज्ञ डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया,‘‘अलविदा किशोर भिमानी। क्रिकेट पत्रकार और कोलकाता का सच्चा प्रेमी।’’ 

सुनील गावस्कर 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच के दौरान जब टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने थे तब भिमानी कमेंट्री कर रहे थे। 

यही नहीं चेपक में 1986 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टाई छूटे मैच के दौरान भी आखिरी क्षणों में माइक उनके हाथ में था। भिमानी ने कोलकाता के दैनिक ‘द स्टेट्समैन’ के लिये भी काम किया। वह 1978 से 1980 तक कलकत्ता खेल पत्रकार क्लब के अध्यक्ष भी रहे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल