1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के 'गोलीबाज' ने कोहली की बोलती बंद की! जानिए कौन है गोलीबाज और क्या है पूरा माजरा?

टीम इंडिया के 'गोलीबाज' ने कोहली की बोलती बंद की! जानिए कौन है गोलीबाज और क्या है पूरा माजरा?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 10, 2018 06:45 pm IST,  Updated : Mar 10, 2018 07:00 pm IST

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में बांग्लादेश को हराकर भले ही वापसी कर ली है लेकिन अगर वो फाइनल की दौड़ में बने रहना चाहती है तो बाकी खिलाड़ियों को भी जिम्मेदारी लेनी होगी।

टीम इंडिया- India TV Hindi
टीम इंडिया

श्रीलंका में इन दिनों गब्बर राज हो गया है। मैदान पर टीम इंडिया जरूर खेलती है लेकिन गब्बर यानि शिखर धवन से हर गेंदबाज़ खौफ में है। चाहे बांग्लादेश हो या फिर श्रीलंका गब्बर से कोई नहीं बच रहा है। जिस रफ्तार से गब्बर निशाने पर गोली चला रहे हैं उसी रफ्तार से मैदान पर वो बल्ला भांज रहे हैं। द.अफ्रीका से लेकर श्रीलंका तक धवन का बल्ला धमाका कर रहा है। द. अफ्रीका में शिखर धवन, विराट के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। वहीं श्रीलंका में रनों की दौड़ में गब्बर नंबर 1 पर हैं।

धवन ने श्रीलंका दौरे पर अब तक 92 गेंदों पर 145 रन बनाए। वही पूरी टीम इंडिया अब तक खेले 2 टी-20 में 110 गेंद पर 155 रन जोड़े। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में धवन ने 49 गेंद पर 90 रन बनाए। वहीं पूरी टीम ने 41 गेंद से सिर्फ 74 रन ही बनाए। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 में धवन ने 43 गेंदों पर 55 रन बनाए। वहीं पूरी टीम ने 69 गेंद पर 81 रन जोड़े।

साफ है श्रीलंका में शिखर धवन टीम के रन मशीन बने हुए हैं। दो मैचों में दो अर्धशतक लगाकर  गब्बर ने ये साबित भी कर दिया है लेकिन भारतीय टीम के सामने मुश्किल बाकी के बल्लेबाजों का ना चलना है। रैना, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत सभी पूरी तरह फ्लॉप चल रहे है। मनीष पांडे क्रीज पर जरुर रुक रहे है लेकिन वो रन अपने लिए ज्यादा और टीम के लिए कम जोड़ रहे हैं।

मनीष पांडे ने 2 मैचों में 64 रन बनाए हैं। वहीं रैना के खाते में 2 मैच में सिर्फ 29 रन हैं। मौके मिलने के बावजूद ऋषभ पंत ने अब तक सिर्फ 30 रन ही अपने खाते में जोड़े हैं। जबकि फ्लॉप चल रहे रोहित के खाते में अब तक 17 रन ही है।

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में बांग्लादेश को हराकर भले ही वापसी कर ली है लेकिन अगर वो फाइनल की दौड़ में बने रहना चाहती है तो बाकी खिलाड़ियों को भी जिम्मेदारी लेनी होगी तभी गब्बर का ये मूंछ वाला ताव बरकरार रह पाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल