1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अविष्का गुनावरदेना मैच फिक्सिंग के आरोपों से बरी

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अविष्का गुनावरदेना मैच फिक्सिंग के आरोपों से बरी

 Reported By: Bhasha
 Published : May 11, 2021 09:08 am IST,  Updated : May 11, 2021 09:08 am IST

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने श्रीलंका के बल्लेबाज अविष्का गुनावरदेना पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोप हटा दिए हैं। 

श्रीलंका के पूर्व...- India TV Hindi
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अविष्का गुनावरदेना मैच फिक्सिंग के आरोपों से बरी Image Source : GETTY

दुबई| अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने श्रीलंका के बल्लेबाज अविष्का गुनावरदेना पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोप हटा दिए हैं। गुनावरदेना अब क्रिकेट गतिविधियां शुरू कर सकते हैं।

आईसीसी ने बयान जारी कर कहा, "स्वतंत्र भ्रष्टाचार रोधी ट्रिब्यूनल ने श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी पर अमीरात क्रिकेट बोर्ड के भ्रष्टाचार रोधी कोड के तहत लगे दो आरोपों से बरी करने का फैसला किया है, जिसके बाद वह तत्काल प्रभाव से क्रिकेट गतिविधियां शुरू कर सकते हैं।" ट्रिब्यूनल ने इसी कोड के तहत श्रीलंका के अन्य क्रिकेटर नुवान जोइसा पर भी आरोप लगाए थे जिन्हें एक आरोप से बरी कर दिया गया है।

बयान में कहा, "विस्तृत फैसला की घोषणा की जाएगी क्योंकि इसमें अपील की जा सकती है। आईसीसी किसी टिप्पणी से पहले लिखित में निर्णय देगा।" गुनावरेदान ने छह टेस्ट और 61 वनडे खेले हैं और उनपर संहिता 2.1 के उल्लंघन को लेकर 2019 में प्रतिबंध लगाया गया था।

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज जोइसा जिन्होंने 30 टेस्ट और 95 वनडे खेले हैं उनपर संहिता 2.1.1 के उल्लंघन का आरोप लगा था। जोइसा पर पिछले महीने आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी कोड के तहत विभिन्न मामलों को लेकर छह साल का प्रतिबंध लगाया गया था

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल