1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ स्लो ओवर रेट के लिए दक्षिण अफ्रीका पर लगा जुर्माना

पाकिस्तान के खिलाफ स्लो ओवर रेट के लिए दक्षिण अफ्रीका पर लगा जुर्माना

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 11, 2021 10:29 pm IST,  Updated : Apr 11, 2021 10:29 pm IST

पाकिस्तान के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेले गये पहले T20I में धीमी ओवर गति के कारण दक्षिण अफ्रीका पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगा। 

पाकिस्तान के खिलाफ...- India TV Hindi
पाकिस्तान के खिलाफ स्लो ओवर रेट के लिए दक्षिण अफ्रीका पर लगा जुर्माना Image Source : TWITTER/@OFFICIALCSA

दुबई। पाकिस्तान के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेले गये पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में धीमी ओवर गति के कारण दक्षिण अफ्रीका पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से जारी मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक मैच रेफरी एंडी पाइक्राफ्ट ने कप्तान हेनरिच क्लासेन की टीम द्वारा तय समय में एक ओवर कम फेंकने के कारण यह फैसला सुनाया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी सदस्यो से जुड़ी आचार संहिता के ओवर गति के जुर्माने से संबंधित नियम 2.22 के अनुसार आवंटित समय में टीम के प्रत्येक ओवर कम फेंकने के लिए खिलाड़ियों पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। क्लासेन ने गलती स्वीकार करने के बाद प्रस्तावित सजा स्वीकार कर ली इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल