1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-20 क्रिकेट के अधिक उपयुक्त प्रारूपों पर कब्जा करता जा रहा है : ग्लैन टर्नर

टी-20 क्रिकेट के अधिक उपयुक्त प्रारूपों पर कब्जा करता जा रहा है : ग्लैन टर्नर

 Reported By: IANS
 Published : Apr 20, 2020 09:52 pm IST,  Updated : Apr 20, 2020 09:52 pm IST

टर्नर को लगता है कि कोविड-19 के कारण जो समय मिला है, उसमें इस स्थिति की समीक्षा की जानी चाहिए और भविष्य को लेकर गहराई से सोचना चाहि  

T20 continues to capture more suitable formats of cricket: Glenn Turner- India TV Hindi
T20 continues to capture more suitable formats of cricket: Glenn Turner Image Source : GETTY IMAGES

वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड के महान खिलाड़ी ग्लैन टर्नर ने क्रिकेट के बाकी के प्रारूपों पर टी-20 के पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता जताई है। टर्नर के मुताबिक क्रिकेट प्रशासन अब पूंजीवाद की राह चल रहा है। स्टफ डॉट को डॉट एनजेड ने टर्नर के हवाले से लिखा है, "जो मुझे सबसे चिंतित बात लगती है, वह यह है कि ये लोग पूंजीवाद के रास्ते पर निकल लिए हैं। अगर जहां पैसा हावी हो और टी-20 इस हद तक कब्जा जमा चुका है कि बाकी के प्रारूप पीछे रह गए हो, तो यह चिंता की बात है। यह सिर्फ इसलिए हो रहा है क्योंकि इससे जो पैसा उन्हें मिल रहा वह बेशक ज्यादा है। इसी कारण लोग ज्यादा रुचि ले रहे हैं।"

72 साल के टर्नर को लगता है कि कोविड-19 के कारण जो समय मिला है, उसमें इस स्थिति की समीक्षा की जानी चाहिए और भविष्य को लेकर गहराई से सोचना चाहिए।

उन्होंने कहा, "ज्यादा से ज्यादा पैसा लगाया जा रहा है और यह ऐसा समाज बनता जा रहा है जहां अमीर और गरीब का अंतर बढ़ रहा है। उम्मीद है कि इस महामारी के बाद चीजों की समीक्षा की जाएगी।"

ये भी पढ़ें - राजस्थान रॉयल्स ने कोरोना की जंग में लड़ रहे कर्मियों को किया सलाम

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें क्रिकेट की ही पुन: समीक्षा करनी चाहिए क्योंकि आपके शीर्ष खिलाड़ी सबसे ज्यादा लाभार्थी हो रहे हैं और यहां तक कि आने वाला समूह भी संघर्ष कर रहा है। जाहिर सी बात है कि प्रशासकों के पास पैसा नहीं है। मुझे लगता है कि उन्हें क्रिकेट को और प्रसारित करना चाहिए। यह असली चिंता है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल