1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup : पाकिस्तान के खिलाफ हम सिर्फ जीतने के लिए खेलेंगे - राशिद खान

T20 World Cup : पाकिस्तान के खिलाफ हम सिर्फ जीतने के लिए खेलेंगे - राशिद खान

 Edited By: IANS
 Published : Oct 29, 2021 04:53 pm IST,  Updated : Oct 29, 2021 04:53 pm IST

अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी और इसलिए राशिद को पता है कि उनके स्पिनर्स विरोधी टीम पर कहर बरपा सकते हैं।

T20 World Cup, Pakistan, Rashid Khan, cricket, sports - India TV Hindi
Rashid Khan Image Source : AP

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इसे लेकर राशिद खान ने साफ किया है कि हम पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ जीतने के लिए खेलेंगे। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पांच में से तीन मैच जीतना ही हमारा मकसद हैं। 

अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी और इसलिए राशिद को पता है कि उनके स्पिनर्स विरोधी टीम पर कहर बरपा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup : कीवी तेज गेंदबाज मिल्ने को भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

दूसरी तरफ, वो यह भी जानते हैं कि उनकी टीम का मुकाबला पाकिस्तान से होने वाला है जो फिलहाल बेहद अच्छे फॉर्म में है। उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड को हराया हैं, इसलिए अफगानिस्तान टीम को शत प्रतिशत देने की जरूरत होगी।

राशिद ने शुक्रवार को कहा, ''हमारी यही सोच है कि विश्व कप के सेमीफाइनल में जाने के लिए पांच में से तीन मैच को जीतना जरूरी है और हम बस इसी बात पर ध्यान दे रहे हैं।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल