1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवि शास्त्री के कोविड पॉजिटिव होने के बाद टीम हुई है प्रभावित : विक्रम राठौर

रवि शास्त्री के कोविड पॉजिटिव होने के बाद टीम हुई है प्रभावित : विक्रम राठौर

 Edited By: IANS
 Published : Sep 06, 2021 05:35 pm IST,  Updated : Sep 06, 2021 05:35 pm IST

शास्त्री की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर को आईसोलेट किया गया था।

Ravi Shastri, covid positive, Vikram Rathor, India vs England, cricket, Sports  - India TV Hindi
Ravi Shastri Image Source : GETTY

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ का कहना है कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों को जब पता चला कि टीम के कोच रवि शास्त्री का कोरोना रिजल्ट पॉजिटिव आया है तो टीम कुछ समय के लिए प्रभावित हो गई थी।

शास्त्री की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर को आईसोलेट किया गया था।

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng : चौथे टेस्ट को लेकर जेसन रॉय ने की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया विजेता

राठौड़ ने कहा, "जाहिर है कि हमने इन्हें मिस किया। शास्त्री भाई, अरुण और श्रीधर काफी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इन्होंने पिछले 5-6 वर्षो में काफी अच्छा किया है। टीम के बेहतर करने में इनका अहम योगदान है। यह सच है कि वे यहां नहीं हैं, जिस कारण सुबह थोड़ा इसका प्रभाव पड़ा। हमने यह फैसला किया कि जो हमारे हाथ में हैं हम लोग उस पर ध्यान केंद्रित करेंगे।"

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह और गेंदबाजी कोच वकार ने दिया इस्तीफा

उन्होंने कहा, "मेरे ख्याल से लड़कों ने ज्यादा प्रभावित नहीं होकर अच्छा किया क्योंकि इस मामले से विचलित होने की संभावना थी। लेकिन श्रेय इन खिलाड़ियों को जाना चाहिए, जिस तरह इन्होंने खुद को नियंत्रित किया। हम एक टीम के रूप में खेले।"

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज ने बताया कि शास्त्री शनिवार की रात थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल