1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के साथ मैच टाई करवाने पर अफगानिस्तान के कप्तान ने टीम इंडिया पर दे दिया ये बड़ा बयान

भारत के साथ मैच टाई करवाने पर अफगानिस्तान के कप्तान ने टीम इंडिया पर दे दिया ये बड़ा बयान

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 26, 2018 02:14 pm IST,  Updated : Sep 26, 2018 02:14 pm IST

एशिया कप में भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया मैच टाई पर खत्म हुआ। 

अफगानिस्तान क्रिकेट...- India TV Hindi
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

दुबई: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान असगर अफगान का कहना है कि भारत जैसी मजबूत टीम के साथ टाई मैच भी ड्रॉ के बराबर है। मंगलवार रात को एशिया कप में भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया मैच टाई पर खत्म हुआ। हालांकि, अफगानिस्तान को बाहर होना पड़ा। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद शहजाद की 124 और मोहम्मद नबी की 64 मैचों की पारी के दम पर भारत के सामने 253 रनों का लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम 49.5 ओवरों में 252 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच टाई पर समाप्त हुआ। 

मैच के बाद एक बयान में कप्तान अफगान ने कहा, "हमारे लिए इस मैच की विकेट अच्छी थी क्योंकि यह स्पिन विकेट थी। खासकर शहजाद के लिए यह विकेट सबसे सही थी। हमारे स्पिन गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। भारत जैसी टीम के साथ टाई मैच का मतलब ही जीत है।"

अफगान ने कहा, "भारतीय टीम आमतौर पर आसानी से अपने लक्ष्य को हासिल कर लेती है। इस प्रकार के मैच प्रशंसकों के लिए भी अच्छे होते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल