1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल 13 में ऐसा काम करने वाली पहली टीम बनीं कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर

आईपीएल 13 में ऐसा काम करने वाली पहली टीम बनीं कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर

 Reported By: IANS
 Published : Oct 17, 2019 07:13 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 07:13 pm IST

टीम ने नवनीता गौतम के साथ मसाज थैरेपिस्ट के तौर पर करार किया है। नवनीता मुख्य फिजियोथैरेपिस्ट ईवान स्पीची और स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग कोच शंकर बासु के साथ मिलकर काम करेंगी।

IPL: RCB appoint Navnita Gautam as massage therapist- India TV Hindi
IPL: RCB appoint Navnita Gautam as massage therapist Image Source : PTI

बेंगलुरू। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने लीग की पहली ऐसी टीम बन गई है, जो आगामी 13वें सीजन में अपने सपोर्ट स्टाफ में एक महिला को जगह देगी। टीम ने नवनीता गौतम के साथ मसाज थैरेपिस्ट के तौर पर करार किया है। नवनीता मुख्य फिजियोथैरेपिस्ट ईवान स्पीची और स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग कोच शंकर बासु के साथ मिलकर काम करेंगी।

उनकी नियुक्ति पर फ्रेंचाइजी के चेयरमैन संजीव चुड़ीवाला ने कहा, "मैं इतिहास में इस पल का हिस्सा बनकर खुश हूं। यह हमारे द्वारा सही दिशा में लिया गया कदम है। यह खेल कई मायनों में काफी दूर तक फैला रहा है।"

उन्होंने कहा, "खेल लोगों के सक्षम ूबनाने का बेहतरी माध्यम है, लेकिन यह भी जरूरी है कि इसमें बराबरी की भावना को बढ़ाया जाए। सभी खेलों में महिलाओं की हिस्सेदारी और सफलता से यह मुमकिन हो सका है। बेंगलोर में हम नवनीता जैसी प्रतिभा को शामिल कर खुश हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल