1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली रन मशीन नहीं गन्ना मशीन हैं, जड़ दीं डेढ़ साल में छह डबल सेंचुरी

कोहली रन मशीन नहीं गन्ना मशीन हैं, जड़ दीं डेढ़ साल में छह डबल सेंचुरी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 03, 2017 07:15 pm IST,  Updated : Dec 03, 2017 07:15 pm IST

एक ज़माने में पाकिस्तान के कप्तान ज़हीर अब्बास को रन मशीन कहा जाता था यानी वह हमेशा रन बनाते थे. आधुनिक युग में विराट कोहली को रन मशीन नहीं बल्कि गन्ना मशीन कहा जा सकता है.

Kohli- India TV Hindi
Kohli

नई दिल्ली: एक ज़माने में पाकिस्तान के कप्तान ज़हीर अब्बास को रन मशीन कहा जाता था यानी वह हमेशा रन बनाते थे. आधुनिक युग में विराट कोहली को रन मशीन नहीं बल्कि गन्ना मशीन कहा जा सकता है. जिस तरह से मशीन से गन्ने का रस निकलता है वैसे रन कोहली के बैट से निकल रहे हैं. श्रीलंका के खिलाफ़ तीसरे टेस्ट मैच के आज दूसरे दिन कोहली ने लगातार दूसरा दोहरा शतक लगा दिया. इसके पहले नागपुर टेस्ट में भी उन्होंने डबल सेंचुरी लगाई थी. इस तरह से उनके खाते में अब छह दोहरे शतक हो गए हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कोहली ने ये कीर्तिमान हासिल करने में ज़्यादा वक़्त नही लिया.

ग़ौरतलब है कि जून 2016 से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम 23 हाफ सेंचुरी और 11 सेंचुरी थीं यानी 17 महीने पहले तक उनकी एक भी डबल सेंचुरी नहीं थीं. इस दौरान कोहली का खेल निखरता गया और वह 2016-2017 के बीच अपने खेल को एक अलग ही मुकाम पर ले गए.

कोहली ने जुलाई 2016 के बाद से अब तक 11 बार 50 से ऊपर का स्कोर बनाया है और इनमें से 9 को उन्होंने सेंचुरी में बदला है लेकिन कमाल की बात यह है कि इन 9 में से छह को उन्होंने दोहरे शतक में तब्दील किया है.

कोहली ने अपनी पहली डबल सेंचुरी जुलाई 2016 में ऐंटिगा टेस्ट में वेस्ट इंडीज के खिलाफ लगाई थी जिसकी संख्या अब 6 हो चुकी है. दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन 243 रनों की पारी खेलकर उन्होंने इंटरनैशनल क्रिकेट में अपने सर्वोच्च स्कोर 235 को भी पीछे छोड़ दिया. टेस्ट में 20 शतक बना चुके कोहली अब बतौर कप्तान सबसे ज्यादा दोहरे शतक बना चुके हैं. उन्होंने वेस्ट इंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा के 5 दोहरे शतकों का रेकॉर्ड तोड़ा है.

कोहली के दोहरे शतक

डबल सेंचुरी नंबर     रन            विरोधी टीम            वर्ष
       1    200           वेस्ट इंडीज़        जुलाई 2016
       2    211            न्यूज़ीलैंड      अक्टूबर 2016
       3    235             इंग्लैंड       दिसंबर 2016
       4    204           बांग्लादेश       फरवरी 2017
       5    213            श्रीलंका        नवंबर 2017
       6    243            श्रीलंका      दिसंबर 2017

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल