1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women's T20 WC Final : भारत और ऑस्ट्रेलिया के फ़ाइनल मैच में किम कॉटन और अहसान रजा होंगे अंपायर

Women's T20 WC Final : भारत और ऑस्ट्रेलिया के फ़ाइनल मैच में किम कॉटन और अहसान रजा होंगे अंपायर

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 06, 2020 05:07 pm IST,  Updated : Mar 06, 2020 05:07 pm IST

आईसीसी ने बयान में कहा कि 42 वर्षीय कॉटन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मैच में भी मैदानी अंपायर थी।

Ahsan Raza- India TV Hindi
Ahsan Raza Image Source : TWITTER

मेलबर्न| भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड की किम कॉटन और पाकिस्तान के अहसान रजा मैदानी अंपायर होंगे। चार बार का चैंपियन ऑस्ट्रेलिया रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले फाइनल में भारत से भिड़ेगा जो पहली बार खिताबी मुकाबला खेलेगा। 

आईसीसी ने बयान में कहा कि 42 वर्षीय कॉटन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मैच में भी मैदानी अंपायर थी। मेलबर्न में होने वाला फाइनल उनका टूर्नामेंट में पांचवां मैच होगा। बयान में कहा गया है, ‘‘कॉटन के साथ मैदान पर पाकिस्तान के अंपायर रजा होंगे जो अपनी साथी की तरह पहली बार फाइनल में अंपायरिंग करेंगे। ’’ 

रजा को भारत और इंग्लैंड के बीच बारिश के कारण रद्द कर दिये गये सेमीफाइनल में अंपायरिंग करनी थी। मैदानी अंपायरों की मदद के लिये वेस्टइंडीज के ग्रेगरी ब्रेथवेट टीवी अंपायर होंगे। जिम्बाब्वे लैंगटन रूसरे चौथे अंपायर और इंग्लैंड के क्रिस ब्राड मैच रेफरी होंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल