1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 2019 विश्व कप में जगह बनाने के और करीब पहुंचा वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे को हराया

2019 विश्व कप में जगह बनाने के और करीब पहुंचा वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे को हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 20, 2018 02:01 pm IST,  Updated : Mar 20, 2018 02:01 pm IST

वेस्टइंडीज की टीम प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

वेस्टइंडीज टीम- India TV Hindi
वेस्टइंडीज टीम

विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर की 138 रन की शानदार पारी के बावजूद जिम्बाब्वे की टीम आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर्स के सुपर सिक्स मुकाबले में वेस्टइंडीज से चार विकेट से हार गई। जिम्बाब्वे पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 289 रन पर आल आउट हो गया। वेस्टइंडीज ने इस लक्ष्य को 49 ओवरों में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। 

टेलर ने 124 गेंदों में 138 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में टेलर ने 20 चौके और दो छक्के लगाए। उन्हें सीन विलियम्स (34) के अलावा किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी निभाई। सलामी बल्लेबाज सोलोमोन मीर ने भी 45 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने चार विकेट लिए। केमार रोच को तीन जबकि कीमो पॉल को दो विकेट मिले। 

वेस्टइंडीज की तरफ से मार्लन सैमुअल्स ने 80 गेंद में 86 रनों की पारी खेली। सैमुअल्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज साई होप (76) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 135 रन जोड़े। अनुभवी क्रिस गेल के सस्ते में आउट होने के बाद होप ने एविन लुईस (64) के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम चार मैचों में छह अंक के साथ प्वॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है। जबकि जिम्बाब्वे इतने ही मैच में पांच अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल