1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्पेशल ट्रेन से दिल्ली भेजे जाएंगे PBKS और DC टीम के प्लेयर्स, सुरक्षा कारणों के चलते लिया गया ये बड़ा फैसला

स्पेशल ट्रेन से दिल्ली भेजे जाएंगे PBKS और DC टीम के प्लेयर्स, सुरक्षा कारणों के चलते लिया गया ये बड़ा फैसला

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : May 09, 2025 04:31 am IST,  Updated : May 09, 2025 04:31 am IST

IPL 2025: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 8 मई को खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते अचानक बीच में रोकने का फैसला लिया गया। वहीं अब दोनों टीमों के प्लेयर्स को स्पेशल ट्रेन से दिल्ली भेजने का फैसला लिया गया है।

Axar Patel And Shreyas Iyer- India TV Hindi
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के प्लेयर्स को स्पेशल ट्रेन से भेजे जाएगा दिल्ली। Image Source : AP

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच 8 मई को हालात काफी ज्यादा बिगड़ने के बाद आईपीएल 2025 सीजन का 58वां मुकाबला जो धर्मशाला के स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा था उसे सभी दर्शक और प्लेयर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रद्द कर दिया गया। वहीं अब दोनों टीमों के प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ के साथ ब्रॉडकॉस्टिंग टीम के सदस्यों को आज यानी 9 मई को स्पेशल ट्रेन के जरिए दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा।

नॉर्दन रेलवे के सीपीआरओ ने दी जानकारी

नॉर्दन रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर यानी सीपीआरओ की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स टीम के प्लेयर्स को पठानकोट से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन से 9 मई को रवाना किया जाएगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन का टाइमिंग और रूट का खुलासा नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान की बौखलाहट साफ तौर पर दिख रही है। पाकिस्तान ने 8 मई को भारत पर ड्रोन, फाइटर जेट के जरिए कई हमले किए पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा मुंहतोड़ जवाब दिया है।

मुकाबले को किया गया रद्द

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला ये मुकाबला पहले बारिश के चलते जहां देरी से शुरू हुआ था तो वहीं इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे रद्द कर दिया गया। वहीं आईपीएल की तरफ से अपडेटेड प्वाइंट्स टेबल में अभी दोनों टीमों के खाते में इस मैच को लेकर दोनों टीमों को कई अंक नहीं दिया गया है, जिसमें पंजाब और दिल्ली के अभी भी 11-11 मैच ही हैं। ऐसे में ये उम्मीद की जा सकती है कि ये मैच फिर से खेला जा सकता है।

ये भी पढ़ें

रोहित के रिटायरमेंट पर आया शुभमन गिल का रिएक्शन, इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखी दिल छू लेने वाली बात

भारत-पाक वॉर के बीच आईपीएल का क्या होगा? चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने दिया बड़ा बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल