1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम पर मंडराए संकट के बादल, केवल 31 साल की उम्र में खत्म हो जाएगा करियर!

बाबर आजम पर मंडराए संकट के बादल, केवल 31 साल की उम्र में खत्म हो जाएगा करियर!

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Nov 06, 2025 05:11 pm IST,  Updated : Nov 06, 2025 05:11 pm IST

Babar Azam: बाबर आजम इस वक्त एक एक रन के लिए तरस रहे हैं। साउथ अफ्रीक के ​खिलाफ दूसरे वनडे में वे फिर से सस्ते में आउट हो गए।

babar azam- India TV Hindi
बाबर आजम Image Source : AP

Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम की तुलना चाहे विराट कोहली से कर ली जाए और चाहे रोहित शर्मा से, लेकिन वे उनकी बराबरी ना तो अभी कर पा रहे हैं और ना ही लगता है कि भविष्य में कभी कर पाएंगे। अब तो हालात ये हो गई है कि उनका क्रिकेट करियर ही संकट में पड़ गया है। अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले कुछ वक्त में केवल 31 साल की उम्र में बाबर आजम क्रिकेट की दुनिया से बाहर हो जाएंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भी बाबर आजम सस्ते में आउट हो गए। इससे फिर से सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं। 

फैसला बाद में केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए बाबर आजम

फैसलाबाद में खेले जा रहे पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे में बाबर आजम ने 13 बॉल पर 11 रन बनाए और आउट हो गए। उनके बल्ले से इस दौरान कोई चौका छक्का नहीं आया। इससे पहले इसी सीरीज के पहले मुकाबले में बाबर आजम सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। 

टी20 सीरीज के एक मैच में मारा था अर्धशतक 

इससे भी पहले जब सा​उथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही थी, उसमें केवल एक ही मैच में बाबर आजम ने 68 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, उसके अलावा वे वहां भी फ्लॉप रहे। अब वनडे सीरीज का हाल सामने हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचें की सीरीज में भी बाबर आजम केवल एक अर्धशतक लगा पाए थे। यानी एक एक रन के लिए बाबर आजम जूझ रहे हैं। 

तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से हटाए गए बाबर आजम

बाबर आजम अभी कुछ ही वक्त पहले पाकिस्तान की तीनों फॉर्मेट की टीम के कप्तान हुआ करते थे, लेकिन घटिया प्रदर्शन के कारण वे कप्तानी से हटा दिए गए। बीच में तो उन्हें टी20 टीम से भी बाहर कर दिया गया था, लेकिन अब वापसी हुई है, उसमें भी उनका प्रदर्शन वैसा ही रहा, जैसा पहले होता था। 

दस साल का है बाबर आजम का करियर

बाबर आजम अभी केवल 31 साल के हैं। उन्होंने साल 2015 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन अब करीब 10 ही साल में उनका करियर खत्म होते हुए नजर आ रहा है। अब देखना है कि क्या बाबर आजम रन बनाते हैं या फिर पीसीबी उनको लेकर कुछ खास फैसला करता है। कुल मिलाकर बाबर आजम के भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो चुका है। 

यह भी पढ़ें 

IND A vs SA A: ध्रुव जुरेल ने ठोकी धमाकेदार सेंचुरी, बड़े नामों ने दिए छोटे दर्शन

टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बना ये खिलाड़ी, सूर्या भी नहीं कर पा रहे कुछ फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल