1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024 के बीच फैंस के लिए बुरी खबर, चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी

IPL 2024 के बीच फैंस के लिए बुरी खबर, चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी

 Written By: Mohid Khan
 Published : Apr 22, 2024 05:42 pm IST,  Updated : Apr 22, 2024 06:27 pm IST

IPL 2024: आईपीएल 2024 के बीच दिल्ली कैपिटल्स की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम का एक स्टार खिलाड़ी चोट के चलते मौजूदा सीजन से बाहर हो गया है।

Mitchell Marsh- India TV Hindi
चोट के चलते IPL 2024 से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी Image Source : IPL

Delhi Capitals IPL 2024: आईपीएल 2024 के बीच क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। चोट के चलते एक स्टार खिलाड़ी इस पूरे सीजन से बाहर हो गया है। ये खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल का ये सीजन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। इन सब के बीच उनकी टीम को एक बड़ा झटका भी लग गया है, जो आने वाले मैचों में टीम के लिए एक बड़ी टेंशन खड़ी कर सकता है। 

आईपीएल 2024 से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी 

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऑलराउंटर मिचेल मार्श आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। मिचेल मार्श हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बीच सीजन टीम से बाहर हो गए थे। हैमस्ट्रिंग में चोट के इलाज के लिए वह ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। अब ESPNCricinfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मिचेल मार्श पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं और इस सीजन के लिए वापस भारत लौट के नहीं आएंगे। 

खराब फॉर्म से जूझ रहे थे मार्श

आईपीएल 2024 में मिचेल मार्श का प्रदर्शन कुछ खास भी नहीं रहा। चोट लगने से पहले उनका फॉर्म कैपिटल्स के लिए चिंता का विषय था क्योंकि 20, 23, 18 और 0 के स्कोर के बाद उनकी जगह खतरे में होने की चर्चा थी। वहीं, मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलियाई टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक भी हैं। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप 2024 को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड भी उनकी चोट पर नजर रखे हुआ था।

मिचेल मार्श का आईपीएल करियर 

मिचेल मार्श साल 2010 से आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में अभी तक 42 मैच खेले हैं। इस दौरान मिचेल मार्श ने 19.59 की औसत से 666 रन बनाए हैं। जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, बतौर गेंदबाज इन मैचों में मार्श ने 37 विकेट भी अपने नाम किए हैं। पिछले सीजन तो उन्होंने 12 विकेट लिए थे, जो उनका करियर बेस्ट भी है। 

ये भी पढ़ें

IPL 2024: विराट कोहली पर BCCI का बड़ा एक्शन, अंपायर्स से बहस करना पड़ा भारी, मिली ये सजा

RCB की टीम के खिलाफ IPL में की गई बेईमानी? एक Video ने छेड़ी नई बहस

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल