1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ED ने की बड़ी कार्रवाई, युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा की संपत्ति की जब्त

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ED ने की बड़ी कार्रवाई, युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा की संपत्ति की जब्त

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Abhishek Pandey
 Published : Dec 19, 2025 05:07 pm IST,  Updated : Dec 19, 2025 06:50 pm IST

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 19 दिसंबर को बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है।

Yuvraj Singh And Robin Uthappa- India TV Hindi
युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा Image Source : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम के 2 पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा जिनका नाम ऑनलाइन बेटिंग केस में सामने आया था और फिर उनको प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था अब उस मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। ईडी की तरफ से युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया गया है, जिसमें युवराज की 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जाएगी तो वहीं रॉबिन उथप्पा की 8.26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जाएगी।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने संपत्ति की अटैच

प्रवर्तन निदेशालय ने 1xBet मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा की संपत्तियां अटैच की हैं। इस मामले में ईडी ने इन दोनों को पूछताछ के लिए भी बुलाया था। ईडी की तरफ से की गई ये कार्रवाई युवराज और उथप्पा दोनों के लिए एक बड़ा झटका जरूर है। ED की आज की इस कार्रवाई में 7.93 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई है, इससे पहले भी इसी मामले में ED ने शिखर धवन की 4.55 करोड़ तो सुरेश रैना की 6.64 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी। अब तक ईडी 1x बेट मामले में कुल 19.07 करोड़ की संपत्ति अटैच कर चुकी है। वहीं इस मामले की जांच अभी भी जारी है।

करीब एक हजार करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला

ईडी की तरफ से जांच किए जा रहे इस मामले को लेकर बात की जाए तो यह उनके अनुसार  करीब एक हजार करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है। ईडी ने पिछले महीने बताया था कि ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट 1एक्सबेट के खिलाफ मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम पीएमएलए के तहत शिखर धवन का करीब 4.5 करोड़ रुपये और सुरेश रैन के 6.64 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर कार्रवाई की थी।

ये भी पढ़ें

इस लीग में पीयूष चावला का दिखा जादू, 36 की उम्र में टीम को अकेले जिताया मैच

भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर ईशान किशन ने तोड़ी चुप्पी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने के बाद दिया ऐसा बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल