1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल के एक मैसेज के बाद टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन में पहुंचा ये खिलाड़ी, पंजाब किंग्स से है कनेक्शन

शुभमन गिल के एक मैसेज के बाद टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन में पहुंचा ये खिलाड़ी, पंजाब किंग्स से है कनेक्शन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 30, 2025 10:03 am IST,  Updated : Jun 30, 2025 10:07 am IST

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी इन दिनों बर्मिंघम में हैं। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में एक नया खिलाड़ी नजर आया, जिसका पंजाब किंग्स की टीम के साथ खास कनेक्शन है।

Harpreet Brar & Shubman Gill- India TV Hindi
हरप्रीत बरार और शुभमन गिल Image Source : X/BCCI/SCREENGRAB

इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 2 जुलाई से होगी। इस मैच के लिए टीम इंडिया के प्लेयर्स बर्मिंघम में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में एक नया खिलाड़ी नजर आया, जिसका पंजाब किंग्स के साथ एक खास कनेक्शन है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि हरप्रीत बराड़ हैं, जो आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं। अब आप ये सोच रहे होंगे कि बराड़ की एंट्री टीम इंडिया में कैसे हुई, तो आपको बता दें कि उन्हें कप्तान शुभमन गिल ने मैसेज करके बुलाया था। इस बात का खुलासा खुद हरप्रीत ने किया है।

BCCI ने शेयर किया भारत की ट्रेनिंग सेशन का वीडियो

हरप्रीत बराड़ ने बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में बताया कि मेरी पत्नी का घर स्विंडन में है, जो बर्मिंघम से डेढ़ घंटे की दूरी पर है। मैं कल शुभमन से बात कर रहा था और उन्होंने मुझे एक मैसेज भेजा। फिर मैंने सोचा कि चलो वहां प्रैक्टिस करते हैं। यह एक अलग अनुभव है, ऐसा लगता है जैसे हम अपने परिवार के बीच में आ गए हैं। इसके साथ ही हरप्रीत बराड़ ने अर्शदीप सिंह की तारीफ भी की जो पंजाब के लिए ही खेलते हैं।

पहले टेस्ट मैच में बेहद साधारण रही थी भारत की गेंदबाजी

लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था। उस मैच में टीम इंडिया को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 371 रनों के टारगेट को बेहद आसानी से हासिल कर लिया था। इस हार के बाद भारत की खराब गेंदबाजी और फील्डिंग की काफी आलोचना हुई। उस टेस्ट मैच में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में पांच विकेट जरूर लिए, लेकिन दूसरी पारी में वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। वहीं उनके अलावा अन्य तेज गेंदबाज छाप छोड़ने में नाकाम रहे। ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के गेंदबाज वापसी करना चाहेंगे। अब देखना ये होगा कि बर्मिंघम टेस्ट में भारत के गेंदबाज कैसा प्रदर्शन करते हैं।

यह भी पढ़ें

इस गेंदबाज के खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, पिछले 12 महीने में एक बार भी नहीं कर पाया है ये काम

फाफ डु प्लेसिस ने रचा इतिहास, MLC के इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल