1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अक्षर पटेल ने की विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मामले में बने तीसरे प्लेयर

अक्षर पटेल ने की विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मामले में बने तीसरे प्लेयर

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Nov 07, 2025 07:01 am IST,  Updated : Nov 07, 2025 07:01 am IST

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले को टीम इंडिया 48 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। वहीं इस मैच में भारतीय टीम को जीत दिलाने में अक्षर पटेल का बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देखने को मिला।

Axar Patel- India TV Hindi
अक्षर पटेल Image Source : AP

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला क्वींसलैंड के कैरारा ओवल के स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया 48 रनों की बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रही। इस मैच में जीत के साथ अब भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त भी हासिल कर ली है, जिससे वह अब सीरीज हार के खतरे को टाल चुकी है। टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में जीत दिलाने में स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल की काफी अहम भूमिका देखने को मिली, जिसमें उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया। अक्षर पटेल ने बल्लेबाजी में जहां 21 रनों की नाबाद अहम पारी खेली तो वहीं गेंदबाजी में 2 विकेट भी लेने में कामयाब रहे। वहीं अक्षर पटेल ने एक खास मामले में विराट कोहली और क्रिस गेल की भी बराबरी कर ली।

ऑस्ट्रेलिया का तीन प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले बने तीसरे खिलाड़ी

अक्षर पटेल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में उनके शानदार ऑलराउंड खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। अक्षर का ये टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड है। इसी के साथ अक्षर पटेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी करने में कामयाब हो गए हैं, जिसमें वह इस मामले में तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में अब अक्षर पटेल संयुक्त रूप से पहले नंबर पर विराट कोहली और क्रिस गेल के साथ काबिज हो गए हैं।

मुझे इस विकेट को समझने का मौका मिला

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मैच में अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर अक्षर पटेल ने कहा कि 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने से मुझे इस विकेट को थोड़ा बेहतर तरीके से समझने का मौका मिला। बल्लेबाजों से भी बात करने के बाद पता कि विकेट से गेंद अच्छी गति के साथ नहीं आ रही, जिसमें ये थोड़ा धीमा विकेट है। इसीलिए मैंने अपनी पोजीशन पर बल्लेबाजी की। गेंदबाजी में मेरी प्लानिंग गुड लेंथ के आसपास विकेट टू विकेट गेंदबाजी करने की थी, ताकि बल्लेबाजों को अधिक मौका ना दिया जाए। बता दें कि टीम इंडिया को अब इस टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 नवंबर को ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेलना है।

ये भी पढ़ें

IND vs AUS: सूर्या ने बल्लेबाजों के सिर बांधा जीत का सेहरा, अभिषेक और गिल की तारीफ में बांधे पुल

ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने ही घर में शर्मसार होने से बाल बाल बची, तीन साल बाद देखा ऐसा दिन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल