India vs England 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच चेन्नई के ऐतिहासिक चेपॉक मैदान पर खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। वॉशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल को मौका मिला। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 166 रनों का टारगेट दिया। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी जोस बटलर ने खेली। इसके बाद भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज अच्छा खेल नहीं दिखा पाए, लेकिन तिलक वर्मा ने बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी।
IND vs ENG के बीच दूसरे टी20 मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।