1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG 3rd T20I: इंग्लैंड का पहली बार सूपड़ा साफ करने उतरेगी टीम इंडिया, रोहित शर्मा की लगातार छठे क्लीन स्वीप पर नजर

IND vs ENG 3rd T20I: इंग्लैंड का पहली बार सूपड़ा साफ करने उतरेगी टीम इंडिया, रोहित शर्मा की लगातार छठे क्लीन स्वीप पर नजर

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jul 10, 2022 12:02 pm IST,  Updated : Jul 10, 2022 12:20 pm IST

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। भारतीय टीम के पास 2-0 की अजेय बढ़त है।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20...- India TV Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज Image Source : GETTYIMAGES

Highlights

  • भारतीय टीम के पास सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त
  • पिछले 5 सीरीज में अपनी कप्तानी में रोहित शर्मा ने किया क्लीन स्वीप
  • पहले टी20 में 50 और दूसरे टी20 में 49 रनों से जीता भारत

IND vs ENG: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। अब टीम इंडिया की नजरें होंगी क्लीन स्वीप पर। इससे पहले भारत ने टी20 फॉर्मेट में कभी भी अंग्रेज टीम का सूपड़ा साफ नहीं किया है। वहीं रोहत शर्मा के फुलटाइम कप्तान बनने के बाद उनके नेतृत्व में भारत ने टी20 हो टेस्ट हो या वनडे हर फॉर्मेट में विरोधी टीम का सूपड़ा साफ किया है। अगर यहां भारत तीसरा मैच जीतता है तो रोहित की कप्तानी में यह लगातार चौथा टी20 व ओवरऑल छठा क्लीन स्वीप होगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय टीम ने कभी भी इंग्लैंड का सूपड़ा साफ नहीं किया है। इससे पहले भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चार टी20 सीरीज (1 से ज्यादा मैच वाली श्रंखला) खेली हैं। पिछले तीन मौकों पर भारत को जीत मिली है और 2012-13 में दो मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। इसके अलावा तीन बार दोनों टीमों के बीच दौरे पर 1-1 टी20 मैच खेले गए हैं। इन तीनों मौकों पर भारत को हार मिली है लेकिन टी20 सीरीज भारत कभी भी इंग्लैंड से नहीं हारा है। लेकिन पहली बार भारत के पास इंग्लैंड का क्लीन स्वीप करने का मौका है।

भारतीय टीम ने पिछले दोनों मुकाबलों में बल्लेबाजी और गेंदबाजों दोनों क्षेत्रों में अच्छा खेल दिखाया। पहले मैच में हार्दिक पंड्या ने बल्ले और गेंद से कमाल किया। तो दूसरे मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने नाबाद 46 रन बनाए। फिर भुवनेश्वर कुमार ने अपनी स्विंग से अंग्रेज बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया। भारत ने साउथैम्पटन टी20 50 रनों से जीता था तो बर्मिंघम टी20 में टीम इंडिया ने 49 रनों से जीत दर्ज की। भारत सीरीज जीत चुका है और 2-0 की अजेय बढ़त के साथ तीसरे मुकाबले में उतरेगा। ट्रेंट ब्रिज में रोहित शर्मा की नजरें क्लीन स्वीप पर होंगी तो जोस बटलर सम्मान बचाना चाहेंगे।

रोहित शर्मा की कप्तानी में पिछली 5 सीरीज के परिणाम

  1. IND vs NZ T20I सीरीज: भारत 3-0 से जीता
  2. IND vs WI ODI सीरीज: भारत 3-0 से जीता
  3. IND vs WI T20I सीरीज: भारत 3-0 से जीता
  4. IND vs SL Test सीरीज: भारत 2-0 से जीता
  5. IND vs SL T20I सीरीज: भारत 3-0 से जीता

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में सीरीज जीतते ही रचा इतिहास; बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान

मध्यक्रम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

भारतीय टीम को दोनों मुकाबलों में अच्छी शुरुआत के बाद अंत में स्कोर कम होते दिखा है। पहले मैच में भी स्कोर एक वक्त 220 तक जाता दिख रहा था लेकिन अंत में 198 रन ही बन पाए थे। दूसरे मुकाबले में भी एक छोर अगर रवींद्र जडेजा नहीं संभालते तो शायद 150 रन भी नहीं बन पाते। विराट कोहली को फॉर्म की तलाश होगी, वहीं दिनेश कार्तिक से भी उम्मीद होगी कि वह आईपीएल वाली फॉर्म में लौट आएं। सूर्यकुमार यादव से भी टीम को काफी समय से एक लंबी पारी की आस है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल