1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! दूसरे टेस्ट के बीच चोटिल हुआ ये स्टार खिलाड़ी, नहीं उतरा मैदान पर

IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! दूसरे टेस्ट के बीच चोटिल हुआ ये स्टार खिलाड़ी, नहीं उतरा मैदान पर

 Written By: Mohid Khan
 Published : Feb 05, 2024 11:16 am IST,  Updated : Feb 05, 2024 11:16 am IST

IND vs ENG 2nd Test: विशाखापत्तनम टेस्ट मैच के बीच टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। टीम का एक स्टार खिलाड़ी चोट के चलते खेल के चौथे दिन मैदान पर नहीं आया है।

Shubman Gill- India TV Hindi
टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल Image Source : GETTY

IND vs ENG 2nd Test Match: विशाखापत्तनम टेस्ट मैच के बीच टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। इस मैच के बीच टीम का एक स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है। चोट के चलते ये खिलाड़ी खेल के चौथे दिन मैदान पर भी नहीं आया है। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी के चोटिल होने का अपडेट दिया है और बताया है कि वह खेल के चौथे दिन फिल्डिंग करता हुआ नजर नहीं आएगा। 

दूसरे टेस्ट के बीच चोटिल हुआ ये स्टार खिलाड़ी

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमल गिल विशाखापत्तनम टेस्ट मैच के बीच चोटिल हो गए हैं। इस वजह से गिल आज इंग्लैंड के खिलाफ फील्डिंग के लिए नहीं उतर हैं। बीसीसीआई ने अपडेट दिया है कि शुभमन गिल को विशाखापत्तनम टेस्ट मैच के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान दाएं हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लगी थी। हालांकि उन्होंने चोटिल होने के बाद भी खेल के तीसरे दिन बल्लेबाजी की थी। 

बीसीसीआई ने दिया ये अपडेट 

बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गिल के चोटिल होने की पुष्टि की। बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि दूसरे दिन फिल्डिंग करते समय शुभमन गिल को दाएं हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लग गई थी। वह आज मैदान पर नहीं उतरेंगे। बता दें, खेल के चौथे दिन अब शुभमन गिल की जगह सरफराज खान फिल्डिंग कर रहे हैं। 

दूसरी पारी में जड़ा शानदार शतक 

इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शुभमन गिल के बल्ले से एक शानदार पारी निकली थी। शुभमन गिल ने 147 गेंदों पर 104 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए थे। खास बात ये है कि शुभमन गिल ने 11 महीनों के इंतजार के बाद टेस्ट फॉर्मेट में शतक जड़ा था। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च 2023 में शतक लगाया था। वहीं, ये उनके करियर का तीसरा टेस्ट शतक था। 

ये भी पढ़ें

24 साल के रचिन रविंद्र ने रचा इतिहास, खेली WTC 2023-25 की सबसे बड़ी पारी, इस खास लिस्ट में भी बनाई जगह

चाचा-भतीजे की जोड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में मचाया धमाल, पहले ही मैच में किया ये कमाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल