1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: पहले ही टेस्ट में अंग्रेजों की मिट्टी पलीद, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने ध्वस्त किया 39 साल पुराना कीर्तिमान

IND vs ENG: पहले ही टेस्ट में अंग्रेजों की मिट्टी पलीद, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने ध्वस्त किया 39 साल पुराना कीर्तिमान

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 20, 2025 05:19 pm IST,  Updated : Jun 20, 2025 05:22 pm IST

IND vs ENG: लीड्स टेस्ट मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत देने के साथ इस मैदान पर 39 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

Yashasvi Jaiswal And KL Rahul- India TV Hindi
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल Image Source : INDIA TV

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है, जिसमें दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने संभलकर बल्लेबाजी करने के साथ 39 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जिसमें अब दोनों के नाम लीड्स के मैदान पर भारतीय ओपनिंग जोड़ी के तौर पर पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

सुनील गावस्कर और के श्रीकांत का तोड़ा रिकॉर्ड

लीड्स के मैदान पर इस मुकाबले से पहले भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों की ओपनिंग साझेदारी करने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर और के श्रीकांत के नाम पर था। दोनों ने साल 1986 में यहां पर खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच मुकाबले में पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की थी। वहीं अब यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने इस 39 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के साथ नया कीर्तिमान रच दिया है। वहीं लीड्स में साल 2013 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टेस्ट मुकाबले में मेहमान टीम की ओपनिंग जोड़ी 50 से अधिक रनों की साझेदारी करने में कामयाब हो सकी है। इससे पहले साल 2013 में पीटर फुल्टन और हामिश रदरफोर्ड की जोड़ी ने इस मैदान पर 50 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी।

राहुल और यशस्वी ने दूसरी बार की 50 प्लस रनों की ओपनिंग साझेदारी

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बीच टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार 50 प्लस रनों की पार्टनरशिप देखने को मिली है। इससे पहले दोनों के बीच नवंबर 2024 में खेले गए पर्थ के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच मुकाबले में पहले विकेट के लिए 201 रनों की साझेदारी हुई थी। यशस्वी जायसवाल जहां पहली बार इंग्लैंड में कोई इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं तो वहीं केएल राहुल को वहां पर खेलने का अनुभव हासिल है, ऐसे में इस ओपनिंग जोड़ी का प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए सीरीज में काफी अहम रहने वाला है।

ये भी पढ़ें

साई सुदर्शन भी क्या बनेंगे बहुत बड़े टेस्ट क्रिकेटर, 20 जून को डेब्यू ने जगा दी उम्मीदें

पहले ही मैच में मनमानी पर उतारू हुए कप्तान शुभमन गिल, इस खिलाड़ी को नहीं दिया भाव, देखता ही रह गया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल