Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NED: टीम इंडिया का अजेय अभियान जारी, नीदरलैंड्स को दी 17 रनों से मात, अब सुपर-8 की बारी

IND vs NED: टीम इंडिया का अजेय अभियान जारी, नीदरलैंड्स को दी 17 रनों से मात, अब सुपर-8 की बारी

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 18, 2026 10:38 pm IST, Updated : Feb 18, 2026 10:45 pm IST

IND vs NED: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 से पहले ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स की टीम के खेला, जिसे वह 17 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रहे।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AFP भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए ग्रुप-ए में आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड्स के खिलाफ शानदार 17 रनों से जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने इसी के साथ ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ टॉप पर खत्म किया है। अब सुपर-8 में भी भारतीय टीम की कोशिश इसी तरह का प्रदर्शन करने की कोशिश रहेगी। टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी। अब टीम इंडिया का अगला मैच सुपर-8 स्टेज में 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ अहमदाबाद के स्टेडियम में ही खेलना है।

वरुण चक्रवर्ती का गेंद से दिखा कमाल

नीदरलैंड्स की टीम जब इस मुकाबले में टारगेट का पीछा करने उतरी तो माइकल लेविट और मैक्स ओ'डॉड की ओपनिंग जोड़ी ने काफी संभली हुई शुरुआत की जिसमें दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी देखने को मिली। भारतीय टीम की तरफ से छठे ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए वरुण चक्रवर्ती ने मैक्स ओ'डॉड को 20 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजने के साथ नीदरलैंड्स की टीम को पहला झटका दिया। वहीं इसके बाद नीदरलैंड्स टीम ने अपना दूसरा विकेट 51 के स्कोर पर माइकल लेविट के रूप में गंवाया जिनको हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेजा। यहां से बॉस डी लीडे और कॉलिन आक्रमेन के बीच तीसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी 26 गेंदों में देखने को मिली। इस जोड़ी को वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ा जिन्होंने कॉलिन आक्रमेन को 23 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद नीदरलैंड्स टीम के काफी तेजी से विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला।

अंतिम ओवर्स में नूह क्रोस और जैक लायन-कैशेट ने तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हुए इस मुकाबले को रोमांचक जरूर बनाया लेकिन वह अपनी टीम को हार से बचा पाने में कामयाब नहीं हो सके। नीदरलैंड्स की टीम इस मैच में 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी और उसे 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत की तरफ से गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने तीन जबकि शिवम दुबे ने 2 विकेट हासिल किए। वहीं इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या भी 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

बल्लेबाजी में शिवम दुबे ने दिखाया कमाल

टीम इंडिया की नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें शिवम दुबे का कमाल देखने को मिला, जिसमें उन्होंने 66 रनों की अहम पारी खेली, जिसके दम पर भारतीय टीम 20 ओवर्स में 193 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 34, तिलक वर्मा ने 31 और हार्दिक पांड्या के बल्ले से 30 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। नीदरलैंड्स की तरफ से गेंदबाजी में लोगान वैन बीक ने तीन जबकि आर्यन दत्त ने 2 विकेट अपने नाम किए।

ये भी पढ़ें

IND vs NED: शिवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप में किया बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम, हार्दिक पांड्या को छोड़ा पीछे

"ऑस्ट्रेलिया का दबदबा अब खत्म हो गया"; ग्लेन मैक्ग्रा ने टी20 वर्ल्ड से बाहर होते ही चयन को लेकर उठा दिए गंभीर सवाल

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement