India vs England, ICC U19 World cup Final Match
भारत ने इंग्लैंड को हराकर पांचवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से मात दी और एक बार फिर जूनियर क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित की। भारत ने इंग्लैंड को 44.5 ओवर में 189 रन पर आउट कर दिया था। बावा ने 9.5 ओवर में 31 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि बायें हाथ के तेज गेंदबाज रवि कुमार ने 34 रन देकर चार विकेट चटकाये। जवाब में भारत ने 6 विकेट खोकर 14 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल करते हुए वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की।प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड: जॉर्ज थॉमस, जैकब बेथेल, टॉम प्रेस्ट (कप्तान), जेम्स रू, विलियम लक्सटन, जॉर्ज बेल, रेहान अहमद, ऐलेक्स हॉर्टन (विकेटकीपर), थॉमस ऐस्पिनवॉल, जेम्स सेल्स, जोशुआ बॉयडेन
भारत: हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेख़ रशीद, यश ढुल (कप्तान), सिद्धार्थ यादव, राज बावा, कौशल तांबे, दिनेश बाना (विकेटकीपर), राजवर्धन हंगारगेकर, विक्की ओस्तवाल, रवि कुमार।
India vs England, Live score