IND vs AUS Boxing Day Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा मुकाबला ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहले दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 311 रनों का स्कोर बना लिया था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सैम कोंस्टास ने 60, उस्मान ख्वाज ने 57 जबकि मार्नश लाबुशेन ने 72 रनों की पारी खेली। इसके अलावा दिन का खेल खत्म होने पर स्टीव स्मिथ 68 रन बनाकर नाबाद खेल रहे थे जिनका साथ पैट कमिंस दे रहे जो 8 रन बनाकर बनाकर नाबाद थे। भारत की तरफ से पहले दिन के खेल में जसप्रीत बुमराह ने 3 जबकि अकाश दीप, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही मेलबर्न टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है, जिसमें उन्होंने 2 बदलाव का ऐलान किया था, इसमें सैम कोंस्टास जहां इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया तो वहीं सैम बोलैंड की वापसी हुई। वहीं भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में एक बदलाव देखने को मिला जिसमें शुभमन गिल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया।
यहां पर देखिए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच का पहले दिन का स्कोर