India Women vs South Africa Women Final: महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से शिकस्त दी और फाइनल में धमाकेदार अंदाज में एंट्री कर ली। सेमीफाइनल के लिए भारत के लिए हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिगेज और ऋचा घोष ने दमदार प्रदर्शन किया। इन प्लेयर्स ने भारत को जीत दिलाने में अहम रोल प्ले किया। अब फाइनल में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा।
भारतीय टीम का पलड़ा है भारी
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वनडे क्रिकेट में अभी तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 20 में भारत ने बाजी मारी है और 13 में अफ्रीकी टीम जीत दर्ज करने में सफल रही है। इस तरह से भारत का साउथ अफ्रीका के खिलाफ पलड़ा भारी है।
ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका ने दर्ज की थी जीत
महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एक मैच हुआ था, जिसमें अफ्रीकी टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए कुल 251 रन बनाए थे। इसके बाद अफ्रीका के लिए लौरा वोल्वार्ट और नादिन डि क्लार्क ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। इन दोनों प्लेयर्स ने अर्धशतक लगाकर अफ्रीका को जीत दिलाई थी। नादिन ने 54 गेंदों में कुल 84 रन बनाए थे, जिसमें 8 चौके और पांच छक्के शामिल रहे थे।
दोनों टीमों के पास पहली बार महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का चांस
भारतीय टीम ने तीसरी बार महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले भारतीय टीम महिला वर्ल्ड कप 2005 और 2017 के फाइनल में भी पहुंची थी, लेकिन दोनों बार टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं साउथ अफ्रीका ने पहली बार महिला वर्ल्ड कप के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। अभी तक दोनों ही ये खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में इन दोनों टीमों में से जो भी ये खिताब जीतेगा। वह इतिहास रच देगा।
यह भी पढ़ें:
मेलबर्न टी20 में काली पट्टी बांधकर खेलेंगे दोनों टीम के प्लेयर्स, 17 साल के खिलाड़ी को श्रद्धांजलि
इस खिलाड़ी को क्यों मौका नहीं दे रहे कप्तान सूर्या, भारत के लिए ले चुका सबसे ज्यादा T20I विकेट