1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024 ऑक्शन के लिए 25 खिलाड़ियों ने रखा 2 करोड़ रुपये ब्रेस प्राइज, लिस्ट में सिर्फ 4 भारतीय शामिल

IPL 2024 ऑक्शन के लिए 25 खिलाड़ियों ने रखा 2 करोड़ रुपये ब्रेस प्राइज, लिस्ट में सिर्फ 4 भारतीय शामिल

 Published : Dec 01, 2023 10:52 pm IST,  Updated : Dec 02, 2023 12:30 am IST

आईपीएल 2024 के लिए होने वाले ऑक्शन के लिए कुल 1166 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। इनमें से 25 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये रखा है।

RCB Team- India TV Hindi
RCB Team Image Source : TWITTER

IPL 2024 Auction: आईपीएल दुनिया की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली क्रिकेट लीग है। यहां खेलकर कई प्लेयर्स ने अपना करियर बनाया है। आईपीएल रिटेंशन पूरा हो चुका है और सभी आईपीएल टीमों ने रिलीज और रिटेंशन की लिस्ट आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को सौंप दी है। आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन के 19 दिसंबर को दुबई में होना है। यह पहली बार है कि ऑक्शन विदेश में आयोजित किया जाएगा। इस बार ऑक्शन के लिए कुल 1166 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

इतने भारतीय खिलाड़ियों ने दिया ऑक्शन में नाम 

आईपीएल 2024 के लिए होने वाले ऑक्शन के लिए कुल 1166 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। ऑक्शन के लिए इस बार 830 भारतीय खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। इसके अलावा 336 विदेश खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें से 212 खिलाड़ी जहां इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं, वहीं 45 खिलाड़ी एसोसिएट देश के भी शामिल हैं। ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कुल 25 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये रखा है। 

7 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं शामिल 

ऑस्ट्रेलिया की वनडे विश्व कप 2024 विजेता टीम के सात खिलाड़ी उन 25 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइज के साथ 2024 आईपीएल खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे। इनमें पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस और सीन एबॉट शामिल हैं। 2 करोड़ के बेस प्राइज में सिर्फ चार भारतीय शामिल हैं। इनमें उमेश यादव, केदार जाधव, शार्दुल ठाकुर और हर्षल पटेल शामिल हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने विश्व कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने 578 रन बनाए और पांच विकेट लिए। उन्होंने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखा है। 

इन खिलाड़ियों ने रखा दो करोड़ रुपये बेस प्राइज 

हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केदार जाधव, मुजीब उर रहमान, सीन एबॉट, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिशेल स्टार्क, स्टीव स्मिथ, मुस्तफिजुर रहमान , टॉम बैंटन, हैरी ब्रुक, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, डेविड विली, क्रिस वोक्स, लॉकी फर्ग्यूसन, गेराल्ड कोएत्जी, रिले रोसौव, रासी वैन डेर डुसेन, एंजेलो मैथ्यूज

यह भी पढ़ें: 

कोहली-राहुल को छोड़ा पीछे, गायकवाड़ ने किया बड़ा कारनामा

IPL ऑक्शन के लिए इतने खिलाड़ियों कराया रजिस्ट्रेशन, इस घातक गेंदबाज ने नहीं दिया अपना नाम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल