1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG की तरफ से आखिर गुजरात के खिलाफ मुकाबला क्यों नहीं खेल रहे मिचेल मार्श, सामने आई बड़ी वजह

LSG की तरफ से आखिर गुजरात के खिलाफ मुकाबला क्यों नहीं खेल रहे मिचेल मार्श, सामने आई बड़ी वजह

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 12, 2025 04:45 pm IST,  Updated : Apr 12, 2025 04:45 pm IST

लखनऊ सुपर जाएंट्स अपने घर पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला खेल रही है, जिसमें उनकी तरफ से इस मैच में मिचेल मार्श चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, जिसको लेकर एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस के समय मार्श के बाहर रहने के कारण का खुलासा किया।

Mitchell Marsh- India TV Hindi
मिचेल मार्श Image Source : AP

आईपीएल 2025 का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं एलएसजी के लिए इस मुकाबले में अब तक इस सीजन बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले मिचेल मार्श नहीं खेल रहे हैं। उनके बाहर होने के पीछे की वजह लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस के समय बताई।

बेटी के बीमार होने की वजह से नहीं खेल रहे मार्श

लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस के समय उनकी टीम में हुए बदलाव को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि मिचेल मार्श इस मैच में हमारे लिए उपलब्ध नहीं हैं। पंत ने कहा कि मार्श की बेटी बीमार है जिसके चलते वह इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। बता दें कि मिचेल मार्श का ना खेलना लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के लिए एक बड़ा झटका जरूर है क्योंकि इस सीजन एक बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे मिचेल मार्श का बल्ला काफी शानदार तरीके से बोलता हुआ दिखाई दिया है। मिचेल मार्श की जगह पर लखनऊ की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में हिम्मत सिंह को जगह दी है। मार्श अभी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। जिसमें वह इस टूर्नामेंट में अब तक 265 रन बना चुके हैं।

लखनऊ की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर

ऋषभ पंत की कप्तानी में इस सीजन खेल रही लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर काबिज है, जिसमें उन्होंने 5 मैच खेलने के बाद तीन में जहां जीत हासिल की है तो वहीं 2 में हार का सामना किया है। वहीं लखनऊ यदि इस मैच को अपने नाम करती है तो वह 8 अंकों के साथ टॉप-4 में अपनी जगह बना लेगी।

ये भी पढ़ें

ब्रायन लारा ने 21 साल पहले बनाया ऐसा कीर्तिमान, आज तक नहीं तोड़ पाया दुनिया का कोई बल्लेबाज

IPL में किसी ने नहीं दिया भाव, इस खिलाड़ी ने अब PSL के पहले मैच में बरपाया कहर; मिला 500000 का चेक

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल