1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं IPL मैच, टिकट बुकिंग के लिए ये रहा सबसे आसान तरीका

स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं IPL मैच, टिकट बुकिंग के लिए ये रहा सबसे आसान तरीका

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 17, 2026 12:48 pm IST,  Updated : Mar 17, 2026 12:50 pm IST

IPL 2026 Ticket Booking Process: IPL 2026 की शुरुआत सिर्फ कुछ ही दिनों में होने वाली है। सीजन का पहला मैच RCB और SRH के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

IPL Trophy- India TV Hindi
आईपीएल ट्रॉफी Image Source : PTI

IPL 2026 Ticket Booking Process: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है। जारी सीजन का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस के बीच आईपीएल को लेकर क्रेज अभी से ही चरम पर पहुंच चुका है। अभी आईपीएल के पहले 20 दिन का शेड्यूल सामने आया है। अब क्रिकेट फैंस आईपीएल मैचों की टिकटों को खरीदना चाहते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि आप आईपीएल मैचों के टिकट कैसे बुक कर सकते हैं।

कुछ मैचों के लिए शुरू हुई है टिकट की बुकिंग?

आईपीएल का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी में मैच आयोजित 16 फरवरी को चिन्नास्वामी में मैच करवाने के लिए हरी झंडी दी है। ऐसे में अब जल्द ही इस मुकाबले के टिकटों के सेल को लाइव किया जाएगा। बुक माय शो पर फिलहाल 4 मैचों का टिकट उपलब्ध है। LSG vs DC (01 अप्रैल), KKR vs SRH (02 अप्रैल), GT vs RR (04 अप्रैल), KKR vs PBKS (06 अप्रैल), KKR vs LSG (09 अप्रैल) इन मुकाबलों की टिकट आप Book My Show पर बुक कर सकते हैं।

कैसे बुक कर सकते हैं IPL मैचों के ऑनलाइन टिकट?

  • BookMyShow और District (Zomato) इस साल आईपीएल के प्रमुख टिकटिंग पार्टनर हैं। मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस जैसी टीमों के लिए बुक माय शो पर प्री-सेल रजिस्ट्रेशन पहले ही शुरू हो चुका है।
  • यदि आप रजिस्ट्रेशन करते हैं, तो टिकट सेल लाइव होते ही आपके पास नोटिफिकेशन आ जाएगा और आप तुरंत ही टिकट बुक कर पाएंगे।
  • फ्रेंचाइजी वेबसाइट्स: कई टीमें जैसे CSK, KKR और राजस्थान रॉयल्स अपनी ऑफिशियल वेबसाइट्स के जरिए भी सीधे टिकट बेचती हैं। वहां भी आप टिकट खरीद सकते हैं।
  • बुकिंग प्रोसेस: इन ऐप्स या वेबसाइट पर जाकर अपना मैच चुनें।
  • स्टेडियम के मैप से अपनी पसंदीदा सीट या व्यू (जैसे गैलरी, पवेलियन या VIP) सेलेक्ट करें।
  • UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट करें। पेमेंट सक्सेसफुल होते ही डिजिटल ई-टिकट आपके मोबाइल या रजिस्टर्ड ईमेल पर आ जाएगा।

ऑफलाइन टिकट कैसे बुक करें

  • ऑफलाइन टिकट खरीदने के लिए आपको स्टेडियम या नजदीकी टिकट सेंटर जाना होगा।
  • अगर आप फिजिकल टिकट खरीदना पसंद करते हैं, तो ऐसे में आपके लिए ऑफलाइन काउंटर भी खोले जाएंगे।
  • मैच की तारीख से कुछ दिन पहले स्टेडियम के बाहर या शहर के कुछ सेंटर्स पर टिकट काउंटर लगाए जाते हैं।
  • काउंटर से टिकट खरीदते समय अपना एक वैलिड आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट) साथ ले जाना अनिवार्य है।
  • पेमेंट मोड: यहां आप नकद (Cash) के साथ-साथ कार्ड से भी भुगतान कर सकते हैं और तुरंत ही अपना फिजिकल टिकट ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें

ODI World Cup 2027: तीन देशों में होगा ICC विश्व कप, लेकिन फिर भी 2 के ही नाम कन्फर्म, आखिर तीसरी टीम क्यों छूट गई

IPL 2026 से पहले ही दो टीमों को लगा करारा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 2 धाकड़ खिलाड़ी!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल