1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जितेश शर्मा के इस शॉट पर खुला रह गया सभी का मुंह, नीचे झुकते हुए लगा दिया अद्भुत छक्का; देखें VIDEO

जितेश शर्मा के इस शॉट पर खुला रह गया सभी का मुंह, नीचे झुकते हुए लगा दिया अद्भुत छक्का; देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 03, 2025 10:30 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 10:30 pm IST

RCB vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल फाइनल मुकाबले में जितेश शर्मा ने 24 रनों की तेज पारी खेली जिसमें उन्होंने काइल जेमिसन के खिलाफ एक ऐसा स्कूप शॉट खेला जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।

Jitesh Sharma- India TV Hindi
जितेश शर्मा Image Source : GETTY

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीम के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रनों का स्कोर बनाया है। आरसीबी की बल्लेबाजी में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली तो वहीं इस सीजन अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा फाइनल मुकाबले में 10 गेंदों में 24 रनों की पारी खेलने में कामयाब हो सके। वहीं जितेश ने अपनी छोटी सी पारी के दौरान एक ऐसा शॉट खेला जिसे देख सभी हैरान रह गए।

जेमिसन को बिल्कुल नीचे झुकते हुए लगा दिया सिक्स

जितेश शर्मा जब फाइनल मैच में बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे उस समय आरसीबी का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन था। जितेश ने मैदान पर उतरने तेजी से रन बनाने का इरादा जाहिर कर दिया। जितेश ने काइल जेमिसन के ओवर में 2 छक्के लगाए जिसमें 17वें ओवर की पहली गेंद जो थोड़ा शॉर्ट थी उसपर सीधे खड़े रहे और अंत में नीचे झुकने के साथ स्कूप शॉट खेल दिया जिसके बाद गेंद जहां सीधे सिक्स के लिए गई तो वहीं सभी इस शॉट को देखने के बाद पूरी तरह से हैरान रह गए। जितेश शर्मा के इस शॉट को देखने के बाद उस समय कॉमेंट्री कर रहे एबी डिविलियर्स भी हैरान रह गए, जिसमें उन्होंने कहा कि जितेश पहले से ही इस शॉट के लिए तैयार थे और ये उनकी सोच में भी दिखाई दिया।

जितेश ने इस सीजन बनाएं कुल 261 रन

आरसीबी की तरफ से आईपीएल 2025 का सीजन खेल रहे जितेश शर्मा के लिए बतौर खिलाड़ी काफी बेहतर कहा जा सकता है। जितेश को कुल 15 मुकाबलों में खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 11 पारियों में बल्लेबाजी करने के साथ 37.29 के औसत से कुल 261 रन बनाएं। वहीं जितेश के बल्ले से एक अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली, इसके अलावा उनका स्ट्राइक रेट 176.35 का रहा। जितेश को अधिकतर मैचों में फिनिशर की भूमिका निभाने को मिली जिसका उन्होंने बखूबी फायदा उठाया।

ये भी पढ़ें

IPL Final में श्रेयस अय्यर टॉस जीतते ही बने ऐतिहासिक रिकॉर्ड का हिस्सा, इससे पहले सिर्फ तीन बार हुआ ऐसा

आखिरी गेंद पर जीत के लिए चाहिए था एक रन, दोनों टीमें मनाने लगी जश्न; अंपायर के फैसले ने पलट दिया माहौल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल