1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम की घनघोर बेइज्जती, स्टोयनिस ने पहले सस्ते में किया आउट फिर जमकर लिए मजे, VIDEO वायरल

बाबर आजम की घनघोर बेइज्जती, स्टोयनिस ने पहले सस्ते में किया आउट फिर जमकर लिए मजे, VIDEO वायरल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jan 08, 2026 05:19 pm IST,  Updated : Jan 08, 2026 05:19 pm IST

बाबर आजम एक बार फिर चर्चा में हैं। बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेलते हुए बाबर ने फिर से निराश किया। बाबर सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

BBL- India TV Hindi
बाबर आजम और मार्कस स्टोयनिस Image Source : BBL SCREENGRAB

Babar Azam and Marcus Stoinis Video: पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी अपने घर में तो फेल होते ही हैं, बाहर भी अपने देश की नाक कटा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बिग बैश लीग में कई पाकिस्तानी खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं, लेकिन परफॉर्मेंस के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करने में लगे हैं। फिर चाहे मोहम्मद रिजवान हो या फिर पाकिस्तान के सबसे बड़े स्टार बाबर आजम। बाबर आजम भले ही BBL में इस सीजन 6 मैचों में 2 अर्धशतक जड़ चुके हो लेकिन उनका ओवरऑल स्ट्राइक रेट 110 से कुछ ज्यादा का रहा है, जो किसी भी लिहाज से T20 क्रिकेट के स्टैंडर्ड का नहीं माना जा सकता। बाबर उन टॉप-5 बल्लेबाजों में शुमार हैं, जिनका BBL 15 में 80 से ज्यादा गेंदें खेलने के बाद स्ट्राइक रेट सबसे कम रहा है। अब एक बार फिर बाबर को बिग बैश लीग में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। 

बाबर ने बल्ले से फिर किया निराश

दरअसल, बाबर आजम अपने स्ट्राइक रेट को लेकर हमेशा से सवालों के घेरे में रहते हैं। अब ऑस्ट्रेलिया में उनकी यह परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। 8 जनवरी को BBL में खेले गए बड़े मुकाबले में बाबर आजम एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप साबित हुए। इस दौरान उन्हें घनघोर बेइज्जती का सामना करना पड़ा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच ये मुकाबला खेला गया। बाबर आजम और कप्तान मोइसेस हेनरिक्स सिडनी सिक्सर्स की ओर से पारी का आगाज करने उतरे। बाबर पहली ही गेंद से प्रेशर में नजर आए। उन्हें एक-एक रन लेने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा। नतीजा ये हुआ कि कप्तान के तीसरे ओवर में पवेलियन लौटने के बाद बाबर खुद भी 7वें ओवर में चलते बने।

स्टोयनिस ने बाबर आजम के जमकर लिए मजे

बाबर आजम को ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस ने अपना शिकार बनाया। स्टोयनिस ने 7वें ओवर की तीसरी गेंद फुल लेंथ की सीधे स्टंप्स पर फेंकी, जो थोड़ी सी अंदर की तरफ आई। यहीं बाबर आजम चकमा खा गए। बाबर ने फ्रंट फुट से लाइन के अक्रॉस खेला, बल्ले का मुंह बहुत जल्दी बंद कर दिया और लाइन और लेंथ से चूक गए। गेंद सीधा बाबर के पैड पर लगी और स्टोयनिस की अपील के साथ ही अंपायर ने उंगली उठा दी। बाबर को आउट करने के बाद स्टोयनिस ने मजे लेते हुए कहा- फिर मिलेंगे बाबर, फिर मिलेंगे मेरे भाई। गेंदबाज के मुंह से ये बातें सुनकर बाबर थोड़ा खीझते नजर आए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और क्रिकेट फैंस बाबर आजम के जमकर मजे ले रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:

अर्जुन तेंदुलकर ने आखिर खोला अपना खाता, पिता से होती थी जिसकी तुलना, उसे ही निपटाया

ICC का बड़ा ऐलान, खास अवॉर्ड के लिए इन 3 खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर, लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल