1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MS Dhoni: 3 साल बाद एमएस धोनी ने तोड़ी चुप्पी, आखिरकार बता दी अपने रिटायरमेंट की असली तारीख

MS Dhoni: 3 साल बाद एमएस धोनी ने तोड़ी चुप्पी, आखिरकार बता दी अपने रिटायरमेंट की असली तारीख

 Written By: Mohid Khan
 Published : Oct 27, 2023 08:35 am IST,  Updated : Oct 27, 2023 08:35 am IST

MS Dhoni: पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के 3 साल बाद बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2019 में खेला था।

ms dhoni- India TV Hindi
3 साल बाद एमएस धोनी ने तोड़ी चुप्पी Image Source : GETTY

MS Dhoni Retirement: 15 अगस्त 2022 के दिन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। धोनी ने एक बेहतरीन करियर के बाद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रिटायरमेंट का ऐलान करके सबको चौंका दिया था। लेकिन धोनी ने आखिरकार संन्यास लेने का फैसला कब लिया था ये हर कोई जानना चाहता है। क्योंकि उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 वर्ल्ड कप के दौरान खेला था। अब 3 साल बाद धोनी ने खुद इस राज से पर्दा उठा दिया है। 

धोनी ने बताई रिटायरमेंट की तारीख

धोनी ने हाल ही में एक इवेंट में अपने रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद खुद को रिटायर मान लिया था। इस मैच में वह रन आउट हो गए थे। ये 2019  वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच था। उस रन आउट ने करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ा था। हालांकि उन्होंने संन्यास का अधिकारिक ऐलान करने के लिए काफी समय लिया था। 

3 साल बाद किया बड़ा खुलासा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक इवेंट के दौरान अपने रिटायरमेंट पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में धोनी कहते दिख रहे हैं कि जब आप एक नजदीकी मैच हारे हो तो इमोशन पर कंट्रोल करना मुश्किल होता है। मेरे लिए वो भारत के लिए खेलने का आखिरी दिन था। मैंने रिटायरमेंट एक साल बाद लिया, लेकिन सच यही है कि मैं उसी दिन रिटायर हो गया था। लेकिन मैं उस टाइम रिटायरमेंट का ऐलान नहीं करना चाहता था।

सबसे सफल कप्तानों में से एक 

धोनी ने साल 2004 में 23 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। इसके बाद धोनी को सितंबर 2007 में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई। उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जितवाया था। वह दुनिया के इकलौते कप्तान हैं जिसने ये तीनों ट्रॉफी जीती हैं। 

ये भी पढ़ें

IND vs ENG मैच से पहले विराट कोहली ने उठाया कदम, हार्दिक पांड्या की नहीं खलेगी कमी!

ODI World Cup 2023: डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के बाहर होने पर सोशल मीडिया पर बवाल, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल