1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में आज तक कोई टीम नहीं कर पाई ये कमाल, मुंबई इंडियंस ऐसा करने वाली बनी इकलौती टीम

IPL में आज तक कोई टीम नहीं कर पाई ये कमाल, मुंबई इंडियंस ऐसा करने वाली बनी इकलौती टीम

 Published : Apr 01, 2024 10:38 pm IST,  Updated : Apr 01, 2024 10:38 pm IST

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल में एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया है। मुंबई इंडियंस से पहले आईपीएल में ये रिकॉर्ड कोई भी टीम नहीं बना पाई है।

Mumbai Indians Team- India TV Hindi
Mumbai Indians Team Image Source : AP

Mumbai Indians IPL 2024: मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे आज तक कोई भी टीम बना नहीं पाई है। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तान हार्दिक पांड्या संभाल रहे हैं। 

मुंबई इंडियंस ने बनाया ये रिकॉर्ड

आईपीएल 2024 का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। ये मैच मुंबई इंडियंस का आईपीएल में 250वां मुकाबला है। मुंबई की टीम आईपीएल में 250वां मैच खेलने वाली इकलौती टीम बनी है। इससे पहले कोई भी टीम आईपीएल में 250 मुकाबले नहीं खेल पाई है। दूसरे नंबर पर आरसीबी की टीम है। आरसीबी ने आईपीएल में 244 मैच खेले हैं। दिल्ली कैपिटल्स तीसरे नंबर पर है। टीम ने 241 मैच खेले हैं। 

IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमों की लिस्ट: 

मुंबई इंडियंस- 250 मैच

आरसीबी- 244 मैच
दिल्ली कैपिटल्स- 241 मैच
कोलकाता नाइट राइडर्स- 239 मैच
पंजाब किंग्स- 235 मैच

पांच बार जीता है खिताब

IPL 2024 से पहले ही मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। हार्दिक इससे पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं। लेकिन उनकी कप्तानी में टीम मुंबई इंडियंस को मौजूदा सीजन में ज्यादा सफलता नहीं मिली है। टीम अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए आगे की राह मुश्किल नजर आ रही है। 

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को जीतने के लिए 126 रनों का टारगेट दिया है। मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा, नमन धीर, डेवाल्ड ब्रेविस अपना खाता तक नहीं खोल पाए। टीम के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 32 रन बनाए। राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। 

यह भी पढ़ें

जीरो पर आउट होकर रोहित के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, बेहद खराब लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंचे

मुंबई इंडियंस के टॉप-4 में से 3 बल्लेबाज हुए डक पर आउट, IPL में दिखा ये अनोखा कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल