PAK vs SL, 2nd ODI Live Streaming: पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय हड़कंप मचा हुआ है। इस्लामाबाद में आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB को श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली T20I ट्राई सीरीज के शेड्यूल में बदलाव करने को मजबूर होना पड़ा है। PCB ने आंतकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा चिंताओं के कारण के यह बड़ा फैसला किया है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह बड़ा कदम ऐसे समय पर उठाया है जब श्रीलंकाई टीम में दहशत का माहौल है। बता दें, इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले के बाद श्रीलंका के कई खिलाड़ियों ने वापस अपने देश लौटने का फैसला कर लिया था। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट द्वारा खिलाड़ियों से बात करने और आश्वासन दिए जाने के बाद उन्होंने दौरा जारी रखने का फैसला किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने T20I ट्राई सीरीज के अलावा जारी 3 मैचों की ODI सीरीज के बाकी बचे दो ODI मैचों के शेड्यूल में भी बदलाव का ऐलान किया है।
कब और कितने बजे से खेला जाएगा दूसरा ODI मैच
PCB ने शेड्यूल में बदलाव की जानकारी देते हुए बताया कि ODI सीरीज के बाकी बचे दोनों मैच अब शुक्रवार (14 नवंबर) और रविवार (16 नवंबर) को खेले जाएंगे, जबकि पहले ये मैच 13 और 15 नवंबर को खेले जाने थे। दोनों मैचों का आयोजन रावलपिंडी में ही होगा, जो पहले से तय था। दूसरा ODI मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। तीसरे मैच का समय भी यही रहेगा।
भारत में कैसे देख पाएंगे PAK vs SL 2nd ODI मैच LIVE
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि पाकिस्तान बनाम श्रीलंका दूसरा ODI मैच भारत में TV पर लाइव टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा। हालांकि, फैंस यूट्यूब चैनल पर दूसरे ODI मैच का लुत्फ उठा पाएंगे। भारत में स्पोर्ट्स टीवी यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/@drmsportstvnetwork/streams) पर यह मैच लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
श्रीलंका क्रिकेट टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिन्दु मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, कामिल मिशारा, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे, प्रमोद मदुशन, पवन रथनायके, लाहिरू उदारा, ईशान मलिंगा।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम: फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, फैसल अकरम, हसीबुल्लाह खान, अबरार अहमद।
यह भी पढ़ें:
टेस्ट सीरीज से पहले आई बुरी खबर, तेज गेंदबाज को लगी चोट
रोहित-विराट के सामने रहेगी ये सबसे बड़ी चुनौती, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने किया खुलासा