1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ओलंपिक 2028 में किस तरह से होगा 6 टीमों का चयन, सामने आए नियम से बवाल मचना तय

ओलंपिक 2028 में किस तरह से होगा 6 टीमों का चयन, सामने आए नियम से बवाल मचना तय

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 20, 2025 11:42 am IST,  Updated : Jul 20, 2025 11:42 am IST

साल 2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी के बाद अब कितनी टीमों को खेल के महाकुंभ में खेलने का मौका मिलेगा इसको लेकर नियम लगभग तय हो गए हैं।

Olympics logo- India TV Hindi
ओलंपिक 2028 Image Source : GETTY (FILE PHOTO)

अमेरिका के लॉस एंजेलिस को साल 2028 में होने वाले खेलों के महाकुंभ ओलंपिक की मेजबानी का अधिकार मिला है, जिसको लेकर अभी से तैयारियां काफी तेज कर दी गई हैं। इस ओलंपिक गेम्स में 128 साल के बाद क्रिकेट को भी शामिल करने का फैसला लिया गया है, जिसका इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे थे। ओलंपिक 2028 में पुरुष और महिला दोनों की 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन कौन-सी छह टीमों को खेलने का मौका मिलेगा इसको लेकर सिंगापुर में चल रही आईसीसी की सालाना मीटिंग में चर्चा हुई, जिसके बाद एक बड़ी खबर सामने आई है।

टीमों के चयन को लेकर बनाए जा रहे काफी सख्त नियम

लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक 2028 गेम्स में 6 पुरुष टीमों को लेकर जो नियम बनाए जा रहे हैं, उसमें फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार रीजनल रैंकिंग के आधार पर इसका फैसला किया जाएगा। इससे साफ है कि एशिया, ओशिनिया, यूरोप और अफ्रीका रीजन से टॉप पर रहने वाली टीम को सीधे ओलंपिक में खेलने का टिकट मिल जाएगा। मेजबान देश होने के नाते अमेरिका को जहां सीधे खेलने का मौका मिलेगा तो वहीं बाकी की चार टीमें रीजनल रैंकिंग के अनुसार क्वालीफाई कर जाएंगी, जबकि छठी टीम का फैसला करने के लिए टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा और उसे जीतने वाली टीम ओलंपिक में खेलने का टिकट हासिल करेगी।

टी20 रैंकिंग में अभी भारत नंबर-1 की पोजीशन पर

आईसीसी यदि रीजनल रैंकिंग के आधार पर टीमों का ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन तय करता है तो इस स्थिति में एशिया रीजन से भारतीय टीम को सीधे जगह मिलना तय माना जा सकता है। अभी टीम इंडिया रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन पर है तो वहीं श्रीलंका, पाकिस्तान की टीम 7वें और 8वें नंबर पर है, ऐसे में उन्हें क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में खेलना पड़ेगा, जिसे जीतकर ही वह ओलंपिक में अपनी जगह को पक्का कर पाएंगी। बता दें कि ओलंपिक 2028 में क्रिकेट के मुकाबले 12 से 29 जुलाई के बीच पोमोना में खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले टीम इंडिया की स्क्वाड में हुआ बदलाव, इस गेंदबाज को किया गया शामिल

मोहम्मद शमी का हुआ सिलेक्शन, लिस्ट में आकाश दीप और अभिमन्यु ईश्वरन का नाम भी शामिल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल