1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने ध्वस्त कर दिया सचिन तेंदुलकर का बहुत बड़ा कीर्तिमान, 14 साल बाद टूटा ये रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने ध्वस्त कर दिया सचिन तेंदुलकर का बहुत बड़ा कीर्तिमान, 14 साल बाद टूटा ये रिकॉर्ड

 Published : Oct 29, 2025 06:09 pm IST,  Updated : Oct 29, 2025 11:52 pm IST

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर का एक ​बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो उन्होंने साल 2011 में बनाया था। रोहित इस वक्त आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं।

rohit sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AP

Rohit Sharma Record in ICC ODI Rankings: कहां तो रोहित शर्मा के वनडे से भी रिटायर होने की चर्चा गर्म थी, लेकिन अब माहौल पूरी तरह से बदल गया है। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में ऐसी पारियां खेल दीं कि अब नए नए कीर्तिमान रचते चले जा रहे हैं। इस बीच रोहित शर्मा ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। जो साल 2011 से लेकर अब तक अटूट था। ये कीर्तिमान आईसीसी रैंकिंग को लेकर है, जिसमें इस वक्त रोहित शर्मा छाए हुए हैं। 

रोहित शर्मा आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचे

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के बाद आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी कर दी है। भले ही टीम इंडिया इस सीरीज के पहले दो मैच हारकर सीरीज भी हार गई हो, लेकिन रोहित शर्मा ने आईसीसी की वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा के लिए ये उपलब्धि इसलिए और भी बड़ी है, क्योंकि वे पहली बार इस रैंकिंग में पहले नंबर की कुर्सी पर काबिज हुए हैं। इससे पहले वे दूसरे नंबर तक तो आए, लेकिन टॉप की कुर्सी से बाल बाल चूक गए थे, लेकिन इस बार उन्होंने कोई गलती नहीं की और टॉप की कुर्सी पर कब्जा जमाने में कामयाब हो गए। 

रोहित शर्मा आईसीसी रैंकिंग में टॉप करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

अब रोहित शर्मा आईसीसी की रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। ​सचिन तेंदुलकर साल 2011 में जब 38 साल और 73 दिन की उम्र के थे, तब उन्होंने आईसीसी रैंकिंंग में टॉप किया था। वहीं बात अगर रोहित शर्मा की करें तो वे जब 38 साल और 182 दिन के हैं, तब उन्होंने आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन की कुर्सी पर ​कब्जा जमाया है। रोहित और सचिन में फर्क बस इतना है कि रोहित ने ये कुर्सी वनडे में हासिल की है, वहीं सचिन ने साल 2011 में टेस्ट की रैंकिंग में नंबर वन की कुर्सी हासिल की थी। 

साल 2019 में भी रोहित नहीं कर पाए थे टॉप 

एक दिलचस्प बात ये भी है कि साल 2019 में रोहित शर्मा ने कई साल शतक लगाने का काम किया था। उस वक्त वनडे विश्व कप चल रहा था। लगातार सेंचुरी लगाने के बाद रोहित शर्मा की आईसीसी वनडे रैंकिंग 882 तक जा पहुंची थी, लेकिन उस वक्त भी वे पहले नंबर पर नहीं पहुंच पाए थे। लेकिन अब उनकी रेटिंग 781 की है, इसके बाद भी वे टॉप पर हैं। खास बात ये भी है कि पहले और दूसरे नंबर के बीच काफी फासला है। दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान हैं, जिनकी रेटिंग 764 की है। यानी माना जाना चाहिए कि जल्द रोहित शर्मा इस टॉप की कुर्सी से हटेंगे भी नहीं। 

यह भी पढ़ें 

सूर्यकुमार यादव ने छुआ एक और मुकाम, रोहित शर्मा के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज

ICC Rankings: रोहित शर्मा का बहुत बड़ा धमाका, रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज, शुभमन गिल को नुकसान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल