Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024 से पहले मैदान में उतरेगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, इस टूर्नामेंट में खेलने की संभावना

IPL 2024 से पहले मैदान में उतरेगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, इस टूर्नामेंट में खेलने की संभावना

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Feb 27, 2024 04:44 pm IST, Updated : Feb 27, 2024 05:36 pm IST

आईपीएल 2024 के आने से पहले एक एक कर भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतर रहे हैं। हार्दिक पांड्या और ईशान किशन के बाद अब बारी श्रेयस अय्यर की आने की संभावना है।

shreyas iyer and indian cricket team- India TV Hindi
Image Source : GETTY IPL 2024 से पहले मैदान में उतरेगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, इस टूर्नामेंट में खेलने की संभावना

Shreyas Iyer update : इंग्लैंड का भारत दौरा अब अपने आखिरी चरण में है। 5 मैचों की लंबी सीरीज के 4 मुकाबले हो चुके हैं और आखिरी मैच 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। इसके बाद 22 मार्च से आईपीएल 2024 का आगाज हो जाएगा। इस बीच बहुत सारे खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पिछले कुछ वक्त में चोटिल होकर भारतीय टीम से बाहर हो गए थे, लेकिन अब धीरे धीरे उनकी वापसी हो रही है। ऐसे ही एक बल्लेबाज हैं श्रेयस अय्यर, जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती मैचों में दिखे, लेकिन बाद में चोटिल होकर बाहर हो गए। अब उनकी वापसी की संभावना फिर से नजर आ रही है, हालांकि टीम इंडिया में नहीं।  

रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेल सकते हैं श्रेयस 

श्रेयस अय्यर इस साल अपनी टीम केकेआर यानी कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी करते हुए आईपीएल में नजर आएंगे। लेकिन उससे भी पहले वे मैदान में दिखाई दे सकते हैं। श्रेयस अय्यर पीठ की ऐंठन के कारण इंग्लैंड सीरीज से बाहर हो गए थे, उसके बाद मैदान पर नजर नहीं आए। इस बीच पता चला है कि है कि श्रेयस अय्यर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच में खेलेंगे। ये मैच दो मार्च से खेला जाएगा। श्रेयस ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से पुष्टि की है कि वह अब फिट हैं। साथ ही मुंबई के रणजी सेमीफाइनल मैच के लिए उपलब्ध हैं।

पहले दो मैचों में नहीं बने श्रेयस से रन 

चोटिल होने से पहले श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट खेले थे, लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे। अगर वे चोटिल नहीं भी हुए होते तो शायद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता था। हैदराबाद में खेले गए पहले मैच में उन्होंने 35 और 13 रन की दो छोटी छोटी पारियां खेलीं, वहीं विशाखापट्टनम में उनके बल्ले से 27 और 29 रन आए। यानी उन्हें हर बार शुरुआत तो मिली, लेकिन वे इसे बड़ी पारी में तब्दील करने में कामयाब नहीं हो पाए। चोटिल होने की वजह से ही श्रेयस रणजी में मुंबई के लिए दो मैच भी नहीं खेल पाए। 

ऐसा रहा है श्रेयस का टेस्ट करियर 

आईपीएल 2024 में जब श्रेयस अय्यर उतरेंगे तब सभी फैंस का उनकी बल्लेबाजी पर नजर होगी, लेकिन इससे पहले ये भी देखना दिलचस्प होगा कि जब रणजी ट्रॉफी में वे अपनी टीम मुंबई के लिए खेलेंगे तो वे कैसा प्रदर्शन करते हैं। अपने डेब्यू टेस्ट में ही शतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर का टेस्ट करियर बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। 14 टेस्ट की 24 पारियां खेलने के बाद श्रेयस अय्यर के नाम एक शतक और 5 अर्धशतक है। उन्होंने अब तक इस फॉर्मेट में 811 रन ही बनाए हैं। टेस्ट में उनका औसत 36.86 और स्ट्राइक रेट 63.01 का है। आने वाले कुछ दिनों तक वे चर्चा में जरूर रहने वाले हैं। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

भारत के खिलाफ T20 में इन बल्लेबाजों ने जड़े सबसे ज्यादा शतक, ये हैं खतरनाक खिलाड़ी

IPL में इन 6 बल्लेबाजों ने रचा है इतिहास, खेल चुके हैं 200 पारियां

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement