1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शुभमन गिल अभी नहीं हुए बाहर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले सामने आई बड़ी खबर

शुभमन गिल अभी नहीं हुए बाहर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले सामने आई बड़ी खबर

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Oct 06, 2023 09:30 pm IST,  Updated : Oct 06, 2023 09:30 pm IST

शुभमन गिल का डेंगू के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा था। लेकिन अब टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने उनको लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Shubman Gill- India TV Hindi
Shubman Gill Image Source : PTI

ODI World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में 8 तारीख को ऑस्ट्रेलिया का सामना करने वाली है। इस मुकाबले से पहले आज यानी कि शुक्रवार को टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल को डेंगू हो गया है जिसके चलते उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। लेकिन अब टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने उनके खेलने पर एक बड़ा बयान दिया है।

गिल अभी नहीं हुए हैं बाहर

शुभमन गिल के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने पर टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि ये खिलाड़ी अब तेजी से रिकवर कर रहा है और अभी तक गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से बाहर नहीं हैं। द्रविड़ ने शुक्रवार को कहा कि आज वह (गिल) निश्चित रूप से बेहतर महसूस कर रहे हैं। द्रविड़ ने कहा कि मेडिकल टीम लगातार गिल की निगरानी कर रही है। हमारे पास 36 घंटे हैं, हम देखेंगे कि वे क्या निर्णय लेते हैं। गिल आज निश्चित रूप से बेहतर महसूस कर रहे हैं।

द्रविड़ से जब पूछा गया कि क्या गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में उतर पाएंगे। इसपर उन्होंने कहा कि वो अभी भी टीम में शामिल होने की रेस में हने हुए हैं। द्रविड़ ने कहा, 'मेडिकल टीम ने अभी तक उन्हें बाहर नहीं किया है। हम दिन-प्रतिदिन के आधार पर उसकी निगरानी करते रहेंगे। हम देखेंगे कि परसों वह कैसा महसूस करता है।'

गिल हुए डेंगू के शिकार

पीटीआई की रिपोर्ट्स के अनुसार गिल जब से चेन्नई पहुंचे हैं उन्हें काफी हाई फीवर है और पूरी तरह से रेस्ट पर हैं। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि आज यानी कि शुक्रवार को उनका टेस्ट किया जाएगा। जिसके बाद ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके खेलने को लेकर कोई फैसला लिया जा सकेगा। माना जा रहा है कि गिल को डेंगू हुआ है। और डेंगू से रिकवर होने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में गिल को आने वाले कुछ और मैच भी मिस करने पड़ सकते हैं।

टीम इंडिया का गेंदबाजी लाइन अप हो गया तय! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेंगे ये 5 स्टार बॉलर्स

बिना मैच खेले भी नंबर 1 बन सकते हैं शुभमन गिल, बाबर आजम को नीदरलैंड्स के खिलाफ लगा बड़ा झटका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल