Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: टीम इंडिया ने तोड़ा अपना 15 साल पुराना रिकॉर्ड, भारतीय क्रिकेट में पहली बार देखने को मिला ये कारनामा

IND vs ENG: टीम इंडिया ने तोड़ा अपना 15 साल पुराना रिकॉर्ड, भारतीय क्रिकेट में पहली बार देखने को मिला ये कारनामा

Written By: Mohid Khan Published : Feb 19, 2024 08:54 am IST, Updated : Feb 19, 2024 08:54 am IST

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने अपना एक 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

IND vs ENG 3rd Test- India TV Hindi
Image Source : GETTY टीम इंडिया ने तोड़ा अपना 15 साल पुराना रिकॉर्ड

India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया टेस्ट मैच रिकॉर्ड्स के भरा रहा। इस मैच में टीम इंडिया ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ा। इस मैदान के दौरान टीम इंडिया ने अपना एक 15 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 

टीम इंडिया ने तोड़ा अपना 15 साल पुराना रिकॉर्ड

राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 430 बनाए। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 12 छक्के जड़े। वहीं, पूरी टीम ने इस पारी में 18 छक्के लगाए। इसी के पास भारत ने टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। टीम इंडिया ने इससे पहले 2009 में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई टेस्ट में एक पारी में 15 छक्के लगाए थे।

टीम इंडिया की ओर से एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

18 छक्के  बनाम इंग्लैंड (2024)

15 छक्के  बनाम श्रीलंका (2009)
14 छक्के  बनाम साउथ अफ्रीका (2019)
13 छक्के  बनाम साउथ अफ्रीका (2019) 
13 छक्के  बनाम  (2019)

भारत ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार किया ऐसा 

टीम इंडिया ने रोजकोट टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर कुल 28 छक्के जड़े। इससे पहले टीम इंडिया ने किसी भी टेस्ट में इतने छक्के नहीं लगाए थे। टीम इंडिया ने इससे पहले 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर 27 छक्के लगाए थे। 

एक टेस्ट में टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा छक्के

28 छक्के बनाम इंग्लैंड (2024)
27 छक्के बनाम साउथ अफ्रीका (2019)
18 छक्के बनाम न्यूजीलैंड (2021)

एकतरफा अंदाज में टीम इंडिया ने जीता मैच 

राजकोट टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया ने 445 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड की टीम 319 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई। वहीं, टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 430 रन बनाकर घोषित कर दी और इंग्लैंड को 557 रनों का टारगेट दिया। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 122 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस तरह से भारत ने मैच 434 रनों से जीत लिया। 

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: शर्मनाक हार के बाद भी नहीं बदले इंग्लिश कप्तान के तेवर! राजकोट टेस्ट के बाद दिया ये बड़ा बयान

Rohit Sharma: कप्तान रोहित ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर राहुल द्रविड़ के इस रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement