1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA20 2026 Auction: साउथ अफ्रीका के टेस्ट और वनडे कप्तान रहे अनसोल्ड, किसी ने भी नहीं दिया भाव

SA20 2026 Auction: साउथ अफ्रीका के टेस्ट और वनडे कप्तान रहे अनसोल्ड, किसी ने भी नहीं दिया भाव

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 10, 2025 12:00 am IST,  Updated : Sep 10, 2025 12:00 am IST

SA20 Auction: प्रीटोरिया कैपिटल्स ने डेवाल्ड ब्रेविस को ऑक्शन में रिकॉर्ड प्राइस पर खरीद लिया और वह SA20 लीग का सबसे महंगा खिलाड़ी बन गए।

Temba Bavuma- India TV Hindi
तेम्बा बावुमा Image Source : AP

SA20 लीग 2026 सीजन के ऑक्शन में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। इस ऑक्शन में साउथ अफ्रीका के साथ दुनिया भर के कई क्रिकेटर्स पर बोली लगी, जहां डेवाल्ड ब्रेविस को प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 16.5 मिलियन रैंड (करीब 8.31 करोड़ रुपये) में खरीदा। वह SA20 इतिहास के सबसे महंगा खिलाड़ी बन गए हैं। ब्रेविस के सोल्ड होने से कुछ देर पहले पहले एडन मार्करम लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, लेकिन डेवाल्ड ने उनका रिकॉर्ड कुछ ही मिनटों में तोड़ दिया। इस ऑक्शन में जहां कुछ प्लेयर्स पर पैसों की बारिश हुई वहीं कुछ बड़े प्लेयर्स ऐसे भी रहे, जिसे किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

टेम्बा बावुमा रहे इस ऑक्शन में अनसोल्ड

अनसोल्ड प्लेयर्स में सबसे बड़ा नाम टेम्बा बावुमा और जेम्स एंडरसन का रहा। इन प्लेयर्स पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई। वहीं इनके अलावा भी कुछ प्लेयर्स ऐसे रहे, जिसे किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पहले केशव महाराज को 1.7 मिलियन रैंड और लुंगी एनगिडी को 2.3 मिलियन रैंड में अपनी टीम में शामिल किया। डरबन सुपर जाइंट्स ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप के साथ कड़ी टक्कर के बाद एडेन मार्करम को 14 मिलियन रैंड में अपने साथ जोड़ा। इसके अलावा, टीम ने डेवोन कॉनवे (R3.25 मिलियन) और युवा खिलाड़ी क्वेना माफाका (2.3 मिलियन रैंड) को भी अपनी टीम में लिया।

जॉबर्ग सुपर किंग्स ने किया RTM का इस्तेमाल

जॉबर्ग सुपर किंग्स ने अपने RTM (रिटेंशन ट्रेड मार्केट) का इस्तेमाल कर नांद्रे बर्गर (R6.3 मिलियन) को अपनी टीम में रखा और वियान मुल्डर (9 मिलियन रैंड) को साइन किया। वहीं, MI केप टाउन ने रासी वैन डर डसेन (5.2 मिलियन रैंड) को टीम में शामिल किया। इसके बाद तबरेज शम्सी और इमरान ताहिर जैसे खिलाड़ी आखिरी समय में एक्सीलेरेटेड राउंड में बिके।

SA20 2026 ऑक्शन से पहले सभी टीमों का स्क्वॉड

डरबन सुपर जायंट्स

  • रिटेन: नूर अहमद (अफगानिस्तान)
  • प्री साइनिंग: जोस बटलर (इंग्लैंड), सुनील नरेन (वेस्टइंडीज)
  • वाइल्ड कार्ड: हेनरिक क्लासेन

जॉबर्ग सुपर किंग्स

  • रिटेन: फाफ डू प्लेसिस (कप्तान)
  • प्री साइनिंग: रिचर्ड ग्लीसन (इंग्लैंड), अकील होसेन (वेस्टइंडीज), जेम्स विंस (इंग्लैंड)
  • वाइल्ड कार्ड: डोनोवन फरेरा

मुंबई केप टाउन

  • रिटेन: कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट (न्यूज़ीलैंड), राशिद खान (अफ़ग़ानिस्तान), जॉर्ज लिंडे, रयान रिकेल्टन
  • प्री साइनिंग: निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज)
  • वाइल्ड कार्ड: कगिसो रबाडा

पार्ल रॉयल्स

  • रिटेन: ब्योर्न फोर्टुइन, डेविड मिलर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, मुजीब उर रहमान (अफ़ग़ानिस्तान)
  • प्री साइनिंग: सिकंदर रज़ा (ज़िम्बाब्वे)
  • वाइल्ड कार्ड: रुबिन हरमन

प्रिटोरिया कैपिटल्स

  • रिटेन: विल जैक्स (इंग्लैंड)
  • प्री साइनिंग: शेरफेन रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज)
  • वाइल्ड कार्ड: आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज)
  • सनराइजर्स ईस्टर्न केप

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल