1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. MI vs SRH : मुंबई से मिली हार के बाद बोले लक्ष्मण, 'उम्मीद है हमारे बल्लेबाजों ने सीखी होगी ये बात'

MI vs SRH : मुंबई से मिली हार के बाद बोले लक्ष्मण, 'उम्मीद है हमारे बल्लेबाजों ने सीखी होगी ये बात'

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 05, 2020 01:32 pm IST,  Updated : Oct 05, 2020 01:32 pm IST

लक्ष्मण ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के इस मैच में कप्तान डेविड वॉर्नर और केन विलियमसन का विकेट अहम समय में गंवाना टीम को महंगा पड़ा।  

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad VVS Laxman David Warner MI vs SRH- India TV Hindi
Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad VVS Laxman David Warner MI vs SRH Image Source : IPT20.COM

शारजाह। सनराइजर्स हैदराबाद के ‘मेंटोर’ वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय रन गति बनाये रखने के साथ विकेट को बचाकर रखना भी जरूरी है। सनराइजर्स हैदराबाद को रविवार को मुंबई इंडियन्स ने 34 रन से हराया था। मुंबई इंडियन्स ने इस मैच में यहां पांच विकेट पर 208 रन बनाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट पर 174 रन पर रोक दिया। 

लक्ष्मण ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के इस मैच में कप्तान डेविड वॉर्नर और केन विलियमसन का विकेट अहम समय में गंवाना टीम को महंगा पड़ा।

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : केकेआर पर भड़के आकाश चोपड़ा, कहा 'उनकी ये रणनीति मेरी समझ के परे'

उन्होंने मैच के बाद ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘उम्मीद है कि हमारे बल्लेबाज इस अनुभव से सीखेंगे क्योंकि जब आप बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहे होते है तो विकेट बचाये रखना जरूरी होता है।’’ 

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा,‘‘केन और वॉर्नर ऐसे समय आउट हो गये जब तेजी से रन जुटाना था।’’ 

ये भी पढ़ें - CSK vs KXIP : आईपीएल में कैच का शतक लगाने वाले दूसरे विकेट कीपर बने धोनी, टॉप पर है ये खिलाड़ी

उन्होंने कहा,‘‘मुझे लगता है कि आखिरी में युवा खिलाड़ियों पर काफी बोझ पड़ गया। जिस तरह से हालांकि अब्दुल समद ने बल्लेबाजी की उससे मैं प्रभावित हूं।’’ 

लक्ष्मण ने कहा कि इस छोटे मैदान पर मुंबई के बड़े शॉट खेलने वाले खिलाड़ियों को रोकाना का एक तरीका यार्कर गेंद था लेकिन जब भी गेंदबाज लाइन-लेंथ से भटके, मुंबई इंडियन्स के बल्लेबालों ने बड़ा शॉट लगाया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल